Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

martui wagonr

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने अक्टूबर 2026 में बिक्री के मामले में शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी ने इस दौरान कुल 2,12,384 पैसेंजर व्हीकल्स की घरेलू बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल अक्टूबर में बेची गई 1,76,318 यूनिट के मुकाबले 20 फीसदी अधिक है। सितंबर 2026 में कंपनी ने 1,81,838 कारें बेची थीं। इस तरह महीने-दर-महीने बिक्री में भी 17 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मारुति की छोटी कारों में भी अक्टूबर के दौरान अच्छी ग्रोथ देखने को मिली। 

ALSO READ: Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

त्योहारी सीजन में मारुति सुजुकी के छह मॉडल्स की बिक्री 20 हजार यूनिट के पार पहुंच गई। इनमें WagonR, Brezza, Baleno, Dzire, Ertiga और Fronx शामिल हैं। कंपनी की SUV रेंज ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। Victoris और Grand Vitara की बिक्री ने इसमें अहम योगदान दिया।

 

ALSO READ: Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

WagonR बनी मारुति की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार

अक्टूबर 2026 में मारुति सुजुकी की बिक्री सूची में WagonR पहले स्थान पर रही। इसकी कुल 23,747 यूनिट बिकीं, जो अक्टूबर 2025 की तुलना में 25 फीसदी ज्यादा हैं। सितंबर के मुकाबले भी WagonR की बिक्री में 26 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। Alto की 11,523 यूनिट बिकीं, जबकि पिछले साल अक्टूबर में इसकी 6,210 यूनिट बिकी थीं। इस तरह Alto की बिक्री में 86 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। Celerio ने कंपनी के सभी मॉडल्स में सबसे ज्यादा सालाना ग्रोथ दर्ज की। अक्टूबर 2026 में इसकी 4,607 यूनिट बिकीं, जबकि पिछले साल इसी महीने में केवल 1,322 यूनिट की बिक्री हुई थी। इस तरह Celerio की बिक्री में 248 फीसदी का उछाल आया। सितंबर के मुकाबले भी इसकी बिक्री 90 फीसदी बढ़ी।

ALSO READ: Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

दूसरी ओर, Maruti Eeco की अक्टूबर में 13,720 यूनिट बिकीं। इसकी सालाना बिक्री में 1 फीसदी की मामूली बढ़ोतरी हुई, जबकि मासिक आधार पर बिक्री 24 फीसदी बढ़ी। Maruti Brezza ने बिक्री में बड़ी छलांग लगाई। इसकी 22,436 यूनिट बिकीं, जबकि पिछले साल इसी महीने में 12,072 यूनिट की बिक्री हुई थी। इस तरह Brezza की सालाना बिक्री में 86 फीसदी की जबरदस्त वृद्धि दर्ज की गई। सितंबर के मुकाबले इसकी बिक्री 43 फीसदी बढ़ी। तीसरे स्थान पर Baleno रही, जिसकी 20,919 यूनिट बिकीं। इसने सालाना आधार पर 24 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की, हालांकि सितंबर के मुकाबले इसकी बिक्री 18 फीसदी कम रही।

ALSO READ: Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

Maruti Dzire और Ertiga की बिक्री के बीच अक्टूबर में बेहद मामूली अंतर देखने को मिला। Dzire की 20,649 यूनिट बिकीं, जबकि Ertiga की 20,641 यूनिट की बिक्री हुई। दोनों के बीच केवल 8 यूनिट का अंतर रहा। Dzire की बिक्री में पिछले साल के मुकाबले 1 फीसदी की मामूली गिरावट आई, जबकि Ertiga ने 3 फीसदी की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की। छठे स्थान पर Fronx रही, जिसकी 20,014 यूनिट बिकीं। इसकी बिक्री में सालाना आधार पर 18 फीसदी और सितंबर के मुकाबले 4 फीसदी की वृद्धि हुई।

ALSO READ: Electric Scooter : सस्ते स्कूटर की होने वाली है धमाकेदार इंट्री, जान लीजिए फीचर्स, और क्या हो सकती है कीमत

Swift और Victoris की बिक्री में भी बढ़ोतरी

Maruti Swift ने अक्टूबर में 18,866 यूनिट की बिक्री दर्ज की। पिछले साल अक्टूबर में इसकी 15,542 यूनिट बिकी थीं। इस तरह Swift की सालाना बिक्री में 21 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। सितंबर के मुकाबले भी इसकी बिक्री 8 फीसदी बढ़ी। वहीं, Maruti Victoris की 16,792 यूनिट बिकीं। इस SUV ने सालाना आधार पर 24 फीसदी और मासिक आधार पर 28 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की। Grand Vitara की बात करें तो अक्टूबर में इसकी 11,200 यूनिट की बिक्री हुई। सितंबर के मुकाबले इसकी बिक्री 32 फीसदी बढ़ी, जबकि सालाना आधार पर इसमें 8 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई।