दिवाली के दिन दी पाकिस्तानियों ने गलियां, U19 टीम ने किया हिसाब चुकता

INDvsPAK

भारतीय टीम का आक्रामक जश्न बहस का विषय बना हुआ है। कई प्रशंसको को लगा कि ऐसा जश्न ठीक था वहीं कई का मानना था कि खेल भावना के साथ यह ठीक नहीं है। हालांकि अब इस बात का खुलासा हो रहा है कि भारतीय खिलाड़ी पाक खिलाड़ियों पर जीत के बाद क्यों चिल्लाए और कुछ अभद्र इशारे डगाउट की तरफ क्यों दिखाए।  

यशवीर के मुताबिक खिताबी मुकाबले से पहले दिवाली के दिन भारत और पाकिस्तान की टीमें भिड़ी थी। पाकिस्तान ने यह मैच 3 विकेट से जीता था। यशवीर ने कहा कि इस मैच के दौरान कई बार पाकिस्तान खिलाड़ियों ने गाली गलौच की थी जिसने हमें खिताबी मुकाबले में जीत के लिए प्रेरित किया था।

Asia Cup u19 Final में भारत ने हार के जबड़े से छीनी जीत

कप्तान लक्ष्य रायचंदानी (80), आर्यवीर सहवाग (58), मोहित उल्वा (नाबाद 49) और मनल चौहान (47) की शानदार पारियों की बदौलत भारत की अंडर-19 टीम ने पाकिस्तान को शनिवार को आखिरी गेंद पर एक विकेट से हराकर एशियन क्रिकेट काउंसिल अंडर-19 एशिया कप का खिताब नौंवीं बार अपने नाम किया था।इससे पहले उस्मान ख्वाजा (107) और अब्दुल कादिर (80) और कप्तान फरहान यूसफ (63) रनों की शानदार पारियों के दम पर पाकिस्तान अंडर-19 टीम ने भारत को जीत के लिए 338 रनों का लक्ष्य दिया था।

मुकाबले में पिछड़ चुकी भारतीय टीम को मोहित उल्वा और मनल चौहान की जोड़ी ने दबाव में बेहतरीन प्रदर्शन कर वापसी कराई और पाकिस्तान को एक विकेट से शिकस्त दी थी। मनल चौहान के आउट होने के बाद एक बार भारतीय उम्मीद को झटका लगा था लेकिन आखिरी बल्लेबाज के रूप में मैदान पर उतरे चिगुरपति वेंकटा ने नाबाद 11 रनों की पारी खेल कर भारत को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। मोहित उल्वा ने 26 गेंदों में पांच चौके और तीन छक्के उड़ाते हुए नाबाद 49 रन की मैच विजयी पारी खेली थी।

हमजा के शतक से हुई थी टीम इंडिया की दिवाली काली

इससे पहले हम्ज़ा ज़हूर (नाबाद 100) के बेहतरीन शतक की बदौलत पाकिस्तान ने भारत को अंडर 19 एशिया कप के ग्रुप ए मैच में दिवाली के दिन 11 गेंद शेष रहते तीन विकेट से हरा दिया था। भारत को 46.3 ओवर में 208 रन पर समेटने के बाद पाकिस्तान ने 48.1 ओवर में सात विकेट पर 209 रन बनाकर जीत हासिल की थी।हम्ज़ा ज़हूर ने 108 गेंदों में 10 चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 100 रन की मैच विजयी पारी खेली थी। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला था।
 
209 रनों का पीछा करते हुए, पाकिस्तान के विकेट लगातार गिरते रहे और वे 61 रन पर 5 विकेट गंवा बैठे थे। ऐसे में ज़हूर क्रीज़ पर आए और मोर्चा संभाला, जबकि दूसरे छोर से हसनैन डार ने उनका बखूबी साथ दिया था। दोनों ने छठे विकेट के लिए 107 रनों की साझेदारी की और पाकिस्तान को मज़बूत स्थिति में पहुँचा दिया था।मैच की शुरुआत में, अर्जुन राजपूत (107) ने बेहतरीन शतक लगाकर भारत को मुश्किल से निकाला और टीम को 208 रनों तक पहुँचाया, जो कि जीत के लिए काफी नहीं था।