Mahindra Logistics के शेयरों में हाहाकार! MD व CEO के इस्तीफे से 14% तक फिसला

महिंद्रा लॉजिस्टिक्स लिमिटेड के शेयरों में 16 नवंबर को दिन में 14 प्रतिशत तक की गिरावट दिखी। बीएसई पर शेयर 367.80 रुपये के लो तक गया। कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजारों को बताया था कि उसके मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (MD & CEO) हेमंत सिक्का अगले महीने यानि कि दिसंबर में अपना पद छोड़ देंगे। उनकी जगह मोहम्मद तुर्रा को नियुक्त किया गया है।

सिक्का 15 दिसंबर, 2026 से कंपनी के MD एंड CEO और डायरेक्टर के पद पर नहीं रहेंगे। 12 नवंबर के अपने इस्तीफे में सिक्का ने कहा कि उन्होंने अन्य पेशेवर रुचियों को आगे बढ़ाने के लिए आगे बढ़ने का फैसला किया है। कंपनी में उनका आखिरी वर्किंग डे 23 दिसंबर होगा। तुर्रा 16 नवंबर से MD और CEO (डेजिग्नेट) का कार्यभार संभालेंगे और 16 दिसंबर, 2026 से MD और CEO की भूमिका निभाएंगे। उनका कार्यकाल 5 साल का होगा और 15 दिसंबर, 2031 तक चलेगा। उनकी नियुक्ति पर अभी शेयरधारकों की मंजूरी लिया जाना बाकी है।

तुर्रा अक्टूबर 2024 से महिंद्रा फर्स्ट चॉइस व्हील्स के MD और CEO हैं। उनके पास भारत, मध्य पूर्व, यूरोप और अमेरिका में इंडस्ट्री और कंसल्टिंग का 28 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इससे पहले वह बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप, यूनिलीवर, IBM और एल्सटॉम के साथ काम कर चुके हैं। तुर्रा साल 2016 में महिंद्रा ग्रुप से ‘ग्रुप स्ट्रेटेजी ऑफिसर’ के तौर पर जुड़े।

सितंबर तिमाही में मुनाफा 26 करोड़ 

महिंद्रा लॉजिस्टिक्स का जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही में शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा 26.2 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले समान तिमाही में कंपनी 10.4 करोड़ रुपये के घाटे में थी। रेवेन्यू सालाना आधार पर 24.3 प्रतिशत बढ़कर 2,095.4 करोड़ रुपये हो गया, जो सितंबर 2025 तिमाही में 1,685 करोड़ रुपये था। ब्याज, टैक्स, डेप्रिसिएशन और अमॉर्टाइजेशन से पहले की कमाई (EBITDA) 51 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 124 करोड़ रुपये रहा। सितंबर 2026 तिमाही में EBITDA मार्जिन बढ़कर 5.9 प्रतिशत हो गया, जो सिंतबर 2025 तिमाही में 4.87 प्रतिशत था।

Pricol Share Price: चढ़ते बाजार में शेयर 20% तक लुढ़का, एक ऐलान से तगड़ी सेलिंग

महिंद्रा लॉजिस्टिक्स के शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। यह BSE 1000 इंडेक्स का हिस्सा है। कंपनी में सितंबर 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 59.54 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 450.90 रुपये और एडजस्टेड लो 278 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप घटकर 3700 करोड़ रुपये पर आ गया है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।