IND vs PAK Final: अंडर 19 एशिया कप में भारत और पाकिस्तान की टीमें क्रिकेट के मैदान में आमने सामने थी। अंडर-19 एशिया कप के खिताबी मुकाबले में भारत और पाकिस्तान के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। आखिरी ओवर तक चलने वाले इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने पाकिस्ताान को 1 विकेट से मात दी है। अंडर-19 एशिया कप का फाइनल मुकाबला अल अमीरात क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया। पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 337 रन बनाए। टारगेट का पीछा करने आई भारत ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 339 रन का टारगेट हासिल कर लिया। भारत ने पाकिस्तान को 1 विकेट से हराया।
चौका लगाकर जीता भारत
भारत की इस यादगार जीत में मनाल चौहान और मोहित उल्वा ने अहम भूमिका निभाई। मुकाबला आखिरी गेंद तक बेहद रोमांचक बना रहा। आखिरी ओवर में भारत को जीत के लिए 6 गेंदों पर 8 रन बनाने थे। भारत का आखिरी गेंद में जीत के लिए 3 रन की जरूरत थी। मोहित उल्वा ने चौका लगाकर अपनी टीम को यादगार जीत दिलाई। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने खिताब पर कब्जा जमा लिया। भारत ने 9वीं बार एशिया कप अंडर-19 के खिताब पर कब्जा किया है।
कैसी थी पाकिस्तान की पारी
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने शानदार शुरुआत की। पाकिस्तान की तरफ से ओपनर उस्मान खान ने शानदार 107 रन, अब्दुल कादिर (80 रन) और कप्तान फरहान युसूफ (63 रन) ने बेहतरीन अर्धशतकीय पारियां खेलीं। आखिरी ओवरों में भारतीय गेंदबाजों ने जबरदस्त वापसी करते हुए पाकिस्तान को लगातार झटके लगे। पाक टीम के लिए हयम खान ने 21, अहमद हुसैन ने 17, निकाब शफीक ने 11, हम्जा जहूर ने 10 और मोहम्मद सयम ने 7 रन जोड़े।
कैसी थी भारत की पारी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को आर्यवीर सहवाग और कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 95 रन जोड़े। आर्यवीर ने 58 रन बनाए, जबकि लक्ष्य 100 गेंदों पर 80 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद भारतीय बल्लेबाजी लड़खड़ा गई और 252 रन के स्कोर पर टीम के आठ विकेट गिर गए। ऐसे मुश्किल समय में मनल चौहान और मोहित उल्वा ने मोर्चा संभाला और नौवें विकेट के लिए 35 गेंदों में 57 रन की अहम साझेदारी की। मनल 47 रन बनाकर आउट हो गए। मोहित ने आखिरी विकेट के लिए चिगुरुपति वेंकट के साथ महज 16 गेंदों में 30 रन जोड़कर भारत को जीत के करीब पहुंचाया। मोहित ने 26 गेंदों पर नाबाद 49 रन बनाए।

