
INDvsPAK दिल धड़काने वाले मैच में भारतीय अंडर 19 टीम ने पाकिस्तानी अंडर 19 टीम को 1 विकेट से हराकर इस दिवाली और पिछली खिताबी हार का बदला लेते हुए अंडर 19 एशिया कप जीत लिया। पाकिस्तान ने 9 विकेट के नुकसान पर 337 रन बनाए थे जिसे भारत ने अंतिम गेंद पर चौका मारकर हासिल किया।
भारत ने 3 साल बाद अंडर 19 एशिया कप पर कब्जा जमाया है। 2023 में बांग्लादेश ने यएई को हराकर यह कप जीता था। साल 2024 में बांग्लादेश ने भारत को हराकर और पिछले साल पाकिस्तान ने भारत को हराकर इस कप पर कब्जा जमाया था।
भारत ने एशिया कप जीता। मोहित … मनल भारतीय जवानों ने पाकिस्तान को ठोका..!! जीत के लिए रिकॉर्ड 339 रन बना कर फाइनल जीता। #INDvsPAK https://t.co/WX4SXv69r5
— UDAY YADAV (@USY_007) November 14, 2026
337 जैसे बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही और पहले 10 ओवर में 53 रन बनाए। 11 से 40 ओवर में टीम ने 190 रन बनाए लेकिन 6 विकेट खो दिए। अंतिम 10 ओवर में टीम को 90 रन बनाने थे जो पुछल्ले बल्लेबाजों के करिश्मे से अंतिम गेंद तक 3 विकेट खोकर पा लिया गया। भारत रिकॉर्ड नवीं बार अंडर 19 चैंपियन बना है।
India U19 have comeback from a certain defeat to lift the #DPWorldMensU19AsiaCup2026 Title #GrandFinale #PAKvIND #ACC https://t.co/frVbuE5dmL
— AsianCricketCouncil (@ACCMedia1) November 14, 2026
भारतीय टीम एक वक्त 252 पर 8 विकेट गंवा चुकी थी और 9 रनों की जरूरी रन गति से 8 ओवर में 74 रन चाहिए थे लेकिन मनल 47 रन और मोहित उल्वा के शानदार 49 रनों से भारत को जीत दिला दी। इससे पहले दोनों सलामी बल्लेबाज आर्यवीर सहवाग 58 रन 61 गेंद और लक्ष्य रायचंदानी ने 101 गेंदों में 80 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से रिजवानउन्लाह ने 3 विकेट लिए।
ALSO READ: Under 19 Asia Cup Final : पाकिस्तान ने भारत के सामने खड़ा किया 337 रनों का पहाड़ नुमा स्कोर

