गिग वर्कर्स की बल्ले-बल्ले! तेलंगाना सरकार देगी 10 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस, हर राइड पर होगी बचत; राहुल गांधी का बड़ा ऐलान

गिग वर्कर्स की बल्ले-बल्ले! तेलंगाना सरकार देगी 10 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस, हर राइड पर होगी बचत; राहुल गांधी का बड़ा ऐलान

rahul gandhi in telangana

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को राहुल गांधी ने तेलंगाना में गिग वर्कर्स के लिए ऐतिहासिक घोषणाएं की हैं। कांग्रेस सरकार गिग वर्कर्स को 10 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा, 5 लाख का दुर्घटना बीमा, हर शहर में वाई-फाई युक्त रेस्ट जोन और हर राइड पर 1% बचत की सुविधा देगी।

 

उन्होंने कहा कि 21वीं सदी डाटा की है, पूरी दुनिया में डाटा की बात होती है। बड़ी-बड़ी कंपनियां डाटा के बल पर चल रही हैं। लेकिन हिंदुस्तान में गिग वर्कर्स का डाटा, गिग वर्कर्स को ही नहीं मिलता था। अब Telangana Gig Workers Social Security and Welfare Scheme से आपको अपने डाटा पर अधिकार मिलेगा।

 

गिग वर्कर्स के लिए राहुल का बड़ा एलान

राहुल ने कहा कि गिग वर्कर साथियों, आप घबराइये मत। तेलंगाना की कांग्रेस सरकार आपके साथ खड़ी है। हम आपको पार्टनर बनाएंगे। हम आपके परिवारों की शिक्षा और स्वास्थ्य की पूरी जिम्मेदारी लेंगे और आपकी मदद करेंगे। कभी किसी गिग वर्कर के साथ दुर्घटना होती है या वो बीमार होते हैं, तो उन्हें जबरदस्त नुकसान होता है। इसलिए तेलंगाना की सरकार हर गिग वर्कर को 5 लाख रुपए तक का दुर्घटना बीमा और 10 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा देगी। 

 

उन्होंने कहा कि तेलंगाना के शहरों में भीषण गर्मी में गिग वर्कर्स दिनभर स्कूटर पर चलते हैं, डिलीवरी करते हैं, लेकिन उनके आराम करने के लिए कहीं कोई जगह नहीं है। इसलिए तेलंगाना की सरकार गिग वर्कर्स के लिए Wi-Fi enabled rest zone हर शहर में बनाएगी।

राहुुल ने कहा कि गिग वर्कर्स को भी पेंशन मिलनी चाहिए, सोशल सिक्योरिटी मिलनी चाहिए, उनका भी पैसा बचना चाहिए। इसलिए अब गिग वर्कर्स की हर राइड और डिलीवरी का 1% बचत के लिए जाएगा। ये पैसा गिग वर्कर्स के बोर्ड में जाएगा, उस बोर्ड से पैसा सीधे आपके बैंक अकाउंट में मिलेगा।

क्या है भाजपा और कांग्रेस की सोच में अंतर

उन्होंने कहा कि 21 सदी में दो सोच हैं। BJP-RSS की सोच और कांग्रेस की सोच। BJP-RSS के लोग गिग वर्कर्स को बंधुआ मजदूर मानते हैं। वे आपसे 24 घंटे काम करवाते हैं। आप हर तरह का जोखिम उठाते हैं, लेकिन उसके बाद भी पूरा फायदा अंबानी-अडानी जैसे उद्योगपतियों को मिलता है। जबकि कांग्रेस पार्टी गिग वर्कर्स को देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ मानती है। आपके साथ मिलकर काम करना चाहती है और रक्षा करना चाहती है।

 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आपको इंश्योरेंस दे रही है। आपकी पार्टनर बनने की कोशिश कर रही है। वहीं नरेंद्र मोदी और RSS आपको बंधुआ मजदूर बनाने की कोशिश कर रहे हैं।