IPOs This Week: 16 नवंबर से शुरू हो रहे हफ्ते में देश में 3 नए पब्लिक इश्यू खुलने जा रहे हैं। इनमें से एक सरकारी कंपनी कोल इंडिया की सब्सिडियरी महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड का है। महानदी कोलफील्ड्स मुख्य रूप से ओडिशा में काम करती है और इसने वित्त वर्ष 2026 में भारत के कुल घरेलू कोयला उत्पादन में 21 प्रतिशत का योगदान दिया। नए आ रहे 3 में से 2 IPO मेनबोर्ड सेगमेंट से हैं। नए सप्ताह में पहले से खुला कोई IPO नहीं है। इसके अलावा स्टॉक मार्केट में कोई लिस्टिंग भी नहीं है। आइए जानते हैं डिटेल…
Crystal Crop Protection IPO
₹455.49 करोड़ का इश्यू 18 नवंबर को खुल रहा है। इसमें 20 नवंबर तक पैसे लगाने का मौका रहेगा। इश्यू में ₹354.77 करोड़ के 1.31 करोड़ नए शेयर जारी होंगे। साथ ही ₹100.71 करोड़ के 37.03 लाख शेयरों का ऑफर फॉर सेल रहेगा। प्राइस बैंड ₹259-₹272 प्रति शेयर और लॉट साइज 55 शेयर है। IPO के बंद होने के बाद अलॉटमेंट 23 नवंबर को फाइनल हो सकता है। कंपनी की लिस्टिंग NSE और BSE पर 26 नवंबर को हो सकती है।
इस पब्लिक इश्यू में 66.18 करोड़ शेयरों का केवल ऑफर फॉर सेल रहेगा। नए शेयर जारी नहीं होंगे। ऑफर फॉर सेल के तहत Coal India शेयर बेचेगी। इश्यू की ओपनिंग 19 नवंबर को होगी। इसमें 23 नवंबर तक निवेश किया जा सकेगा। बोली लगाने के लिए प्राइस बैंड और लॉट साइज अभी तय नहीं हुआ है। IPO का साइज भी अभी निश्चित नहीं है। इश्यू क्लोज होने के बाद अलॉटमेंट 25 नवंबर को फाइनल हो सकता है। महानदी कोलफील्ड्स के शेयर NSE और BSE पर 27 नवंबर को लिस्ट हो सकते हैं।
Watrana Rentals IPO
कंपनी ₹120.10 करोड़ जुटाना चाहती है। इसका पब्लिक इश्यू 19 नवंबर को खुलेगा और 23 नवंबर को बंद होगा। इसमें केवल 49.02 लाख नए शेयर जारी होंगे। बोली ₹232-₹245 प्रति शेयर के भाव पर लगा सकते हैं। लॉट साइज 600 शेयर है। अलॉटमेंट 25 नवंबर को फाइनल होने की उम्मीद है। कंपनी के शेयर NSE SME पर 27 नवंबर को शुरुआत कर सकते हैं।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

