Share Market Live Update: गिफ्ट निफ्टी दे रहा कमजोर शुरुआत के संकेत, एशिया बाजारों में तेजी

Share Market Live  Update: बाजार के लिए कमजोर संकेत मिल रहे है। कच्चा तेल, US बॉन्ड यील्ड और घरेलू मंहगाई से टेंशन बढ़ी है। गिफ्ट निफ्टी में दबाव के साथ कारोबार कर रहा है। हलांकि FIIs की खरीदारी कायम है। कल भी की करीब 8000 करोड़ की खरीदारी की। 10 दिनों में FIIs की 77000 करोड़ से ज्यादा की बाईंग की।

इस बीच, शुक्रवार को शुरुआती ट्रेडिंग सेशन में एशियाई मार्केट ज़्यादातर ऊपर खुले। हालांकि, NVIDIA की वजह से US स्टॉक में गिरावट देखी गई।

गिफ्ट निफ्टी 25,266.50 के लेवल के आसपास ट्रेड कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले क्लोज से लगभग 34.50 पॉइंट्स या 0.12% नीचे था, जो इंडियन स्टॉक मार्केट इंडेक्स के लिए एक म्यूटेड शुरुआत दिखाता है।