
अफगानिस्तान को 8 विकटों से हराकर भारत अंडर 19 एशिया कप फाइनल में पहुंच गया है। इसमें कप्तान लक्ष्य रायचंदानी के शानदार 93 रनों की पारी रही जिसके लिए उनको मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार दिया गया।
ओमान के मस्कट में खेले गए भारत अंडर 19 एशिया कप सेमीफाइनल में आज अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी लेकिन वह लगातार अंतराल पर विकेट गंवाते रहे। हालांकि शाह फैसल रहीमी और कीपर नोमान सालारजई की 51 रनों की पारी ने अफगानिस्तान को बड़े स्कोर की राह दिखाई।
इनके आउट होने के बाद ऐसा लग रहा था कि अफगानिस्तान जल्द ही 200 रनों के नीचे सिमट जाएगा लेकिन कप्तान सोहेल खान की 36 रनों की पारी से अफगानिस्तान 227 रन, एक लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचा। भारत की ओर से ईशान सूद ने 43 रनों पर 3 विकेट चटकाए।
स्कोर का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहतरीन रही जब कप्तान लक्ष्य रायचंदानी और आर्यवीर सहवाग ने 117 रनों की साझेदारी की। इसके बाद आर्यवीर सहवाग 51 रनों पर आउट हो गए। सहवाग ने 57 गेंदों पर इतने रन 4 चौके और छक्कों सहित बनाए।
Captain Lakshya Raichandani is the Player of the Match for his 93(90) in the chase India U19 enter the Final with a convincing -wicket victory Scorecard https://t.co/mssnDLDhTk #MensU19AsiaCup https://t.co/beI3GFvtE8
— BCCI (@BCCI) November 12, 2026
वहीं लक्ष्य रायचंदानी के साथ दूसरे विकेट के लिए वीके विनीथ ने 77 रनों की साझेदारी की। एक गैर जिम्मेदाराना शॉट खेलने के चक्कर में रायचंदानी ने अपना विकेट फेंक दिया और अपना शतक चूक गए। रायचंदानी ने 90 गेंदों में 13 चौके और 1 छक्का लगाया।
वीके विनीथ ने चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया और छक्का लगाकर भारत को फाइनल में पहुंचाया। उन्होंने 62 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्का लगाकर नाबाद 57 रन बनाए।

