Aegis Logistics: ₹3500 करोड़ जुटाने के लिए QIP लॉन्च, शेयर 3% चढ़ा

गुरुवार, 12 नवंबर को एजिस लॉजिस्टिक्स लिमिटेड के शेयरों में तेजी है। BSE पर सुबह के कारोबार में शेयर पिछले बंद भाव से 3.4 प्रतिशत तक उछला और 1269 रुपये के हाई तक गया। कंपनी ने एक दिन पहले क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) लॉन्च किया। इसके जरिए 3,500 करोड़ तक की राशि जुटाने का प्लान है। बेस इश्यू साइज 3,000 करोड़ रुपये तय किया गया है।

एजिस लॉजिस्टिक्स ने एक दिन पहले शेयर बाजारों को बताया कि QIP के लिए फ्लोर प्राइस 1,161.85 रुपये प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया है। कंपनी जुटाए जाने वाले फंड का इस्तेमाल अपनी वित्तीय स्थिति को मजबूत करने और व्यावसायिक कार्यों को सहारा देने के लिए करेगी।

फंड जुटाने के मुख्य उद्देश्यों में शामिल हैं- कंपनी के कर्ज को पूरी तरह या कुछ हद तक चुकाना, वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करना। एजिस लॉजिस्टिक्स में सितंबर 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 58.10 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

Aegis Logistics का शेयर 6 महीनों में 90 प्रतिशत भागा

कंपनी का शेयर 6 महीनों में 90 प्रतिशत चढ़ा है। 3 साल में यह 300 प्रतिशत और 5 साल में 500 प्रतिशत की बढ़त देख चुका है। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 1,528 रुपये और एडजस्टेड लो 576 रुपये है। शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये है। यह BSE 500 इंडेक्स का हिस्सा है।

MSCI Rejig: ग्लोबल स्टैंडर्ड इंडेक्स में LIC, Coforge, Adani Green और Meesho की एंट्री, PI Industries बाहर

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।