MSCI Rejig: ग्लोबल स्टैंडर्ड इंडेक्स में LIC, Coforge, Adani Green और Meesho की एंट्री, PI Industries बाहर

MSCI के इंडेक्सेज में नवंबर 2026 के रिव्यू के तहत बदलाव हुआ है। अलग-अलग इंडेक्सेज में कुछ कंपनियों की एंट्री हुई है तो कुछ को बाहर किया गया है। MSCI ग्लोबल स्टैंडर्ड इंडेक्स में लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (LIC), अदाणी ग्रीन एनर्जी, कोफोर्ज और मीशो की एंट्री हुई है। वहीं PI इंडस्ट्रीज को इंडेक्स से निकाला गया है। ये बदलाव 30 नवंबर को बाजार बंद होने के बाद लागू होंगे।

नुवामा अल्टरनेटिव एंड क्वांटिटेटिव रिसर्च का अनुमान है कि MSCI ग्लोबल स्टैंडर्ड इंडेक्स में शामिल होने से कोफोर्ज के लिए 63 करोड़ डॉलर, LIC के लिए 46.8 करोड़ डॉलर, अदाणी ग्रीन एनर्जी के लिए 34.8 करोड़ डॉलर और मीशो के लिए 30.7 करोड़ डॉलर का निवेश आ सकता है। वहीं PI Industries के बाहर होने से इस शेयर में 11.9 करोड़ डॉलर का आउटफ्लो हो सकता है।

MSCI इमर्जिंग मार्केट्स

MSCI इमर्जिंग मार्केट्स इंडेक्स में शामिल की गईं सबसे बड़ी 3 नई कंपनियों में भी LIC शामिल है। इसके साथ ही चीन की झोंगजी इनोलॉइट H (Zhongji Innolight H) और ताइवान की नान या प्रिंटेड सर्किट बोर्ड कॉरपोरेशन (Nan Ya Printed Circuit Board Corporation) को भी इसमें जगह मिली है। कंपनियों को उनके कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन के आधार पर यह एंट्री मिली है। CNBC-TV18 की रिपोर्ट के अनुसार, इस रिव्यू के बाद MSCI स्टैंडर्ड इमर्जिंग मार्केट्स इंडेक्स में भारत का वेटेज लगभग 12.9 प्रतिशत से बढ़कर लगभग 13.15 प्रतिशत होने की उम्मीद है।

रॉकेट बन सकता है टाटा ग्रुप की इस कंपनी का शेयर! बंपर नतीजों के बाद ब्रोकरेज बुलिश, जानें टारगेट

स्मॉल-कैप इंडेक्स में क्या बदलाव

ये बदलाव छोटी कंपनियों (स्मॉल-कैप) के दायरे में भी हुए हैं। MSCI इंडिया स्मॉल कैप इंडेक्स में 11 नई कंपनियों को जोड़ा गया है और 29 कंपनियों को हटाया गया है। स्मॉल-कैप इंडेक्स में शामिल होने वाली नई कंपनियां इस तरह हैं…

PI इंडस्ट्रीज

शैडोफैक्स टेक्नोलॉजीस

अपोलो माइक्रो सिस्टम्स

HUDCO

डायमंड पावर इंफ्रा

एक्वस

वियाश साइंटिफिक

E2E नेटवर्क्स

SG मार्ट

मोलबायो डायग्नोस्टिक्स

एक्सिसकेड्स टेक्नोलॉजीस

नुवामा अल्टरनेटिव के अनुसार, इन शेयरों के शामिल होने से 2 लाख डॉलर से लेकर 1.8 करोड़ डॉलर तक का संभावित निवेश आ सकता है। स्मॉल-कैप इंडेक्स से निकाली गई कंपनियां इस तरह हैं…

कोफोर्ज

HCC

प्राज इंडस्ट्रीज

अरविंद फैशन्स

ION

हैप्पिएस्ट माइंड्स टेक

इंडिया सीमेंट्स

TTK प्रेस्टीज

शक्ति पंप्स

आदित्य बिड़ला फैशन्स

संडूर मैंगनीज एंड आयरन

आशापुरा माइनकेम

टाटा टेलीसर्विसेज महाराष्ट्र

बोरोसिल रिन्यूएबल्स

महाराष्ट्र सीमलेस

जुपिटर वैगन्स

सेनको गोल्ड

GR इंफ्रा

मिधानी

ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया

सिग्नेचरग्लोबल

एवेन्यूजAI

त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज

कैंपस एक्टिववियर

अहलुवालिया कॉन्ट्रैक्ट्स

PNC इंफ्राटेक

CSB बैंक

इनॉक्स ग्रीन एनर्जी

GSPL ट्रांसमिशन

इन शेयरों के एग्जिट से 18 लाख डॉलर से लेकर 50 लाख डॉलर तक का आउटफ्लो (पूंजी की निकासी) हो सकता है। कोफोर्ज को इसलिए निकाला गया है क्योंकि इसे अपग्रेड करके स्टैंडर्ड इंडेक्स में शामिल किया जा रहा है।

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।