मदर डेयरी के बाद महंगा हुआ अमूल दूध, जानिए अमूल ताजा और गोल्ड की नई कीमतें

मदर डेयरी के बाद महंगा हुआ अमूल दूध, जानिए अमूल ताजा और गोल्ड की नई कीमतें

amul milk

Amul Milk Price Hike : देशभर के करोड़ उपभोक्ताओं को उस समय बड़ा झटका लगा जब मदर डेयरी के बाद अमूल दूध के दाम भी बढ़ गए। गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) ने अमूल दूध के ताजा पैक की कीमतों में 4 से 5 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें आज से देशभर के बाजारों में लागू हो गई हैं। इससे अब आपको दूध खरीदने के लिए अधिक जेब ढीली करनी होगी।

 

किस दूध पर कितनी बढ़ी कीमत?

इस सबसे ज्यादा बिकने वाले अमूल ताजा (टोंड मिल्क – 3% फैट) की कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। अमूल गोल्ड (6% फैट) की कीमत में 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।

 

महंगा क्यों हुआ अमूल दूध?

कंपनी का कहना है कि उत्पादन और प्रोसेसिंग की लागत में लगातार भारी इजाफा होने के कारण यह कदम उठाना पड़ा है। पिछले एक साल में चारे, पशु आहार के दाम काफी बढ़ गए हैं। इसके अलावा पैकेजिंग फिल्म और ईंधन की कीमतें भी ऊपर गई हैं।

 

इसके साथ ही, देश के कई हिस्सों में इस साल कम और असमान बारिश के कारण पशुपालकों को भारी चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। दूध उत्पादक किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाए रखने के लिए उन्हें बेहतर दाम देना जरूरी हो गया था। गौरतलब है कि इससे पहले मदर डेयरी ने भी अपने दूध के दाम 2 से 4 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए थे।

 

बढ़ी हुई कीमतों का फायदा सीधे किसानों को

अमूल की ओर से स्पष्ट किया गया है कि इस मूल्य वृद्धि का सबसे बड़ा लाभ किसानों को मिलेगा। कंपनी के सहकारी मॉडल के मुताबिक, उपभोक्ताओं से मिलने वाले कुल राजस्व का करीब 80% हिस्सा सीधे देश के 36 लाख दुग्ध उत्पादकों को वापस किया जाता है। अमूल का मानना है कि दूध की खुदरा कीमतों में संशोधन से किसानों को आर्थिक संबल मिलेगा, जिससे वे बेहतर तरीके से दूध का उत्पादन जारी रख सकेंगे।