कंगना रनौत का बड़ा हमला, सोनिया गांधी की राजनीतिक एंट्री और मेनका गांधी को घर से निकालने पर उठाए सवाल

कंगना रनौत का बड़ा हमला, सोनिया गांधी की राजनीतिक एंट्री और मेनका गांधी को घर से निकालने पर उठाए सवाल

kangana ranaut attacks sonia gandhi

भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने एक बार फिर गांधी परिवार पर तीखा हमला बोला है। अपनी फिल्म ‘इमरजेंसी’ के सिलसिले में गांधी परिवार पर किए गए शोध का हवाला देते हुए कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कई विवादित दावे किए हैं। उन्होंने सोनिया गांधी के राजनीतिक सफर और गांधी परिवार के सदस्यों के निधन पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। ALSO READ: पीएम पद ठुकराने को लेकर सोन‍िया गांधी का खुलासा, बच्‍चों के के कहने पर लेना पड़ा ये फैसला, कि‍ताब आते ही देश में घमासान

 

उत्तराधिकारियों की मौत पर उठाए सवाल

कंगना ने सोशल मीडिया पर लिखा कि उन्होंने ‘इमरजेंसी’ फिल्म के लिए भारतीय राजनीति का गहरा अध्ययन किया है। उन्होंने दावा किया कि इंदिरा गांधी, संजय गांधी और राजीव गांधी—एक के बाद एक सभी संभावित उत्तराधिकारियों की मौत हो गई और अंत में केवल सोनिया गांधी ही विकल्प के रूप में बचीं। कंगना के मुताबिक, इन घटनाओं का क्रम महज संयोग नहीं हो सकता।

 

मेनका गांधी को घर से बेदखल करने का आरोप

अपनी दूसरी पोस्ट में कंगना रनौत ने आरोप लगाया कि संजय गांधी के निधन के बाद उनकी पत्नी मेनका गांधी को उनके घर से बाहर निकाल दिया गया था। उन्होंने लिखा, “इंदिरा गांधी छोटे बेटे संजय को उत्तराधिकारी के रूप में तैयार कर रही थीं, लेकिन उनकी रहस्यमयी मौत के बाद उनकी युवा और कमजोर विधवा मेनका को मनमाने कारणों से घर से बाहर कर दिया गया।” ALSO READ: सोनिया गांधी ने दो बार कैसे दी कैंसर को मात, आत्मकथा में बताई संघर्ष की पूरी दास्‍तान

 

वीडियो पर भी दी प्रतिक्रिया

हाल ही में सामने आए गांधी परिवार के एक पुराने वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कंगना ने दावा किया कि उस वीडियो में ऐसा प्रतीत होता है कि सोनिया गांधी सबका नियंत्रण अपने हाथ में रखती थीं, जबकि पति (संजय गांधी) की मौत के बाद मेनका गांधी पूरी तरह उपेक्षित नजर आ रही थीं।

कंगना ने तीखे शब्दों में कहा कि सोनिया गांधी ने दशकों तक देश की सत्ता और सरकार को प्रभावित किया, जब तक कि साल 2014 में राजनीतिक बदलाव नहीं आया।