Trade setup for today : 9 नवंबर को कंसोलिडेशन और एक सीमित दायरे में कारोबार करने बाद निफ्टी में उछाल आया। यह 0.23 प्रतिशत बढ़कर 25,000 के स्तर के ऊपर बंद हुआ। अक्टूबर के निचले स्तर से अब तक इसमें लगभग 13 प्रतिशत की तेजी आ चुकी है। इस तरह जारी कंसोलिडेशन के बावजूद (जिसे बुलिश ट्रेंड में एक अच्छा संकेत माना जाता है) ब्रॉडर मार्केट का ढांचा मजबूत बना हुआ है,क्योंकि इंडेक्स लगातार ‘हायर हाई’ और ‘हायर लो’ बना रहा है।
इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयानों के कारण तेल की कीमतें और गिरकर लगभग 90 डॉलर प्रति बैरल पर आ गईं है। ऐसे में आज के सेशन में 25,200 के स्तर तक उछाल आने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। बाजार जानकारों का कहना है कि इस स्तर के ऊपर एक साफ बढ़त 25,500 के स्तर तक का रास्ता खोल सकती है जो एक अहम रेजिस्टेंस है। इसके बाद 25,900–26,000 का जोन भी देखने को मिल सकता है। वहीं, नीचे की तरफ 24,800 का स्तर एक अहम सपोर्ट के रूप में काम कर सकता है।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।
निफ्टी 50 (25,045) के लिए महत्वपूर्ण स्तर
पिवट पॉइंट्स के आधार पर रेजिस्टेंस: 25,083, 25,141 और 25,235
पिवट पॉइंट्स के आधार पर सपोर्ट: 24,895, 24,838 और 24,744
निफ्टी स्पेशल फॉर्मेशन
निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक छोटी बॉडी वाली ‘बेयरिश कैंडल’ बनाई, जिसकी निचली शैडो (lower shadow) लंबी है। साथ ही, इसने क्लोजिंग के आधार पर 24,800 के स्तर को मजबूती से बचाए रखा। यह एक अच्छे ट्रेंड के जारी रहने का संकेत है, जिसे निचले स्तरों पर मजबूत खरीदारी का सपोर्ट मिल रहा है। इंडेक्स अपने 50-डे और 200-डे EMA से काफी ऊपर बना रहा और सभी अहम मूविंग एवरेज ऊपर की ओर ट्रेंड कर रहे हैं।
RSI 70 के स्तर से ऊपर 77.88 पर बना रहा,जो मजबूत तेजी के रुझान को दिखाता है। हालांकि यह ‘ओवरबॉट’ पोजीशन की ओर भी इशारा कर रहा है। वहीं, MACD में लगातार ऊपर की ओर जाने का रुख बना रहा,भले ही पिछले आठ सत्रों तक लगातार बढ़ने के बाद,हरे हिस्टोग्राम बार की तेजी में कुछ कमी आई है।
कुल मिलाकर, ये टेक्निकल इंडीकेटर बता रहे हैं कि व्यापक तेजी का रुझान (bullish trend) बरकरार है। भले ही निकट अवधि में कंसोलिडेशन (बाजार में ठहराव या उतार-चढ़ाव) की संभावना हो, लेकिन इसके पीछे मजबूत मोमेंटम बना हुआ है।
बैंक निफ्टी (59,741) के लिए महत्वपूर्ण स्तर
पिवट पॉइंट्स के आधार पर रेजिस्टेंस: 59,783, 59,987 और 60,317
पिवट पॉइंट्स के आधार पर सपोर्ट: 59,124, 58,920 और 58,590
फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट के आधार पर रेजिस्टेंस: 61,765, 63,550
फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट के आधार पर सपोर्ट: 59,080, 56,928
बैंक निफ्टी स्पेशल फॉर्मेशन
बैंक निफ्टी में 1.51 प्रतिशत की रिकवरी आई। इसने अपने रिकॉर्ड हाई 61,765 से अप्रैल के निचले स्तर 49,955 तक की गिरावट के 78.6 प्रतिशत फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट स्तर को स्पष्ट रूप से पार कर लिया है। डेली टाइमफ्रेम पर इसने एक बुलिश कैंडल बनाई जिसमें नीचे की तरफ एक छोटी शैडो है। यह बुलिश मोमेंटम में और तेजी आने का संकेत देता है।
‘हायर-हाई’ और ‘हायर-लो’ का स्ट्रक्चर लगातार छठे सेशन में भी जारी रहा और इसके साथ ही ट्रेडिंग वॉल्यूम भी औसत से अधिक रहा। RSI बढ़कर 75.41 पर पहुंच गया, जबकि MACD ने अपना ऊपर की ओर का रुझान बनाए रखा। साथ ही, हरे रंग के हिस्टोग्राम बार लगातार आठवें सेशन में भी बढ़ते रहे।
ये तकनीकी इंडीकेटर बताते हैं कि तेजी का रुझान अभी भी कायम है। हालांकि 70 से ऊपर का आरएसआई रीडिंग ओवरबॉट पोजीशन को दर्शाता है और निकट भविष्य में कंसोलीडेशन की संभावना को मजबूत कर रहा है।
एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो (करोड़ रुपए में)

इंडिया VIX
बाजार में संभावित उतार-चढ़ाव के मापने वाला वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX 5.48 प्रतिशत गिरकर 17.42 पर आ गया,लेकिन अभी भी ऊंचे स्तर पर बना हुआ है। यह बाजार में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव का संकेत है। तेजड़ियों को सतर्क रहने की जरूरत है, हालांकि ब्रॉडर मार्केट अभी भी तेजी के दौर में है।
पुट कॉल रेशियो
बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 9 नवंबर को गिरकर 1.23 पर आ गया, जबकि पिछले सत्र में यह 1.28 था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।
F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक
F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।
एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: कोई नहीं
एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: केन्स टेक्नोलॉजी इंडिया
एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: कोई नहीं
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

