
Top News 11 November: दुनिया के 100 सर्वाधिक प्रदूषित शहरों में 91 भारतीय, एनवीडिया को पीछे छोड़ माइक्रोसॉफ्ट बनी सबसे मूल्यवान कंपनी, अखिलेश यादव की सीएम योगी को चुनौती, इजराइल के प्रधानमंत्री गादी आइजेनकोट ने नेतन्याहू की नीतियां पलटने का संकल्प लिया। नताली बेकर को पाकिस्तान में अमेरिकी राजदूत। 11 नवंबर की बड़ी खबरें :
100 सर्वाधिक प्रदूषित शहरों में 91 भारतीय
भारत में प्रदूषण की स्थिति दिन पर दिन खराब होती जा रही है। हाल यह है कि दुनिया के 100 सबसे प्रदूषित शहरों में भारत के 91 शहर हैं। एक्यूआई डॉट इन के अनुसार, मंगलवार शाम 7 बजे पंजाब के फरीदकोट में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 605 दर्ज किया गया। यह दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर रहा।
एनवीडिया को झटका, माइक्रोसॉफ्ट सबसे मूल्यवान कंपनी
माइक्रोसॉफ्ट ने एनवीडिया को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी का दर्जा हासिल किया। माइक्रोसॉफ्ट का बाजार पूंजीकरण 3.9 ट्रिलियन डॉलर दर्ज किया गया। जून 2025 के बाद पहली बार एनवीडिया को किसी कंपनी ने पिछे छोड़ दिया।
अखिलेश यादव की सीएम योगी को चुनौती
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चुनौती दी कि यदि वह 1.27 करोड़ वोट कटने की बात मानते हैं तो उनकी पोस्ट अपने आधिकारिक हैंडल से री-पोस्ट करें। साथ ही शेर लिखा, अब कोई फर्क कहां रह गया तुममें और हममें। न किसी शिकायत में, न तुम्हारे-हमारे गम में।
नेतन्याहू की नीतियां पलटने का एलान
इजराइल के प्रधानमंत्री गादी आइजेनकोट ने देश के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे बेंजामिन नेतन्याहू की नीतियों को पूरी तरह से पलटने का संकल्प लिया है। राष्ट्रपति ने आइजेनकोट को नई सरकार बनाने की जिम्मेदारी सौंपी है और उनके पास बहुमत साबित करने के लिए छह हफ्ते का वक्त है।
नताली बेकर को पाकिस्तान में अमेरिकी राजदूत
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अनुभवी राजनयिक नताली बेकर को पाकिस्तान में अमेरिका का अगला राजदूत नियुक्त करने के लिए नामित किया है। इस्लामाबाद में करीब दो साल से
अमेरिकी राजदूतका पद खाली पड़ा है।


