उत्‍तराखंड में सीएम धामी की 13 घोषणाएं, कहा- हमारे डीएनए में हार नहीं, युवा आयोग बनेगा, अतिथि शिक्षकों का बढ़ेगा मानदेय

उत्‍तराखंड में सीएम धामी की 13 घोषणाएं, कहा- हमारे डीएनए में हार नहीं, युवा आयोग बनेगा, अतिथि शिक्षकों का बढ़ेगा मानदेय

CM Dhami

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण में सीएम ने 13 घोषणाएं कीं, जिनमें युवा आयोग गठन और अतिथि शिक्षकों का मानदेय बढ़ाना शामिल हैं।

बता दें क‍ि चमोली के भराड़ीसैंण में आयोजित राज्य स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को राज्य की 26वीं वर्षगांठ की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने राज्य निर्माण के लिए आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान को नमन करते हुए कहा कि उनके सपनों के अनुरूप सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर उत्तराखंड का निर्माण सरकार की प्राथमिकता है

चमोली के भराड़ीसैंण में आयोजित राज्य स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को राज्य की 26वीं वर्षगांठ की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने राज्य निर्माण के लिए आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान को नमन करते हुए कहा कि उनके सपनों के अनुरूप सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर उत्तराखंड का निर्माण सरकार की प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं, आशा कार्यकत्रियों तथा भोजन माताओं के मानदेय में एक दिसंबर 2026 से वृद्धि की जाएगी। अतिथि शिक्षकों के मानदेय में भी जल्द बढ़ोतरी होगी। राज्य आंदोलनकारियों की मांगों और समस्याओं के समाधान के लिए कैबिनेट समिति गठित की जाएगी। यह समिति आंदोलनकारियों के चिह्नीकरण के नियमों में छूट, दोहरी पेंशन और आश्रितों को प्रमाणपत्र देने जैसे विषयों पर संस्तुति देगी।

धामी ने कहा कि प्रदेश में तीन लाख से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। लखपति दीदियों को व्यवसाय के विस्तार और नए स्वरोजगार के लिए दो किस्तों में प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। वन्यजीवों के हमले में घायल लोगों को प्लास्टिक सर्जरी जैसे महंगे उपचार के लिए अतिरिक्त आर्थिक सहायता भी मिलेगी।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक जिले में जिला मुख्यालय से अलग नगरपालिका क्षेत्रों में दो-दो आधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी और वाचनालय स्थापित किए जाएंगे। अन्य माध्यमों से बिजली प्राप्त कर रहे राजस्व गांवों को पावर ग्रिड से जोड़ा जाएगा। प्रदेश में निवेश के इच्छुक प्रवासियों के लिए भूमि खरीद की प्रक्रिया भी सरल की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छोटे किसानों और बिजली उपभोक्ताओं के बिजली बिलों के विलंबित भुगतान पर लगने वाला सरचार्ज माफ किया जाएगा। बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को घर बैठे सरकारी सेवाएं देने के लिए अपुणि सरकार पोर्टल को और सरल बनाया जाएगा।

उत्तराखंड के डीएनए में हार नहीं : सीएम धामी ने उत्तराखंड के डीएनए में हार नहीं है। राज्य ने बीते वर्षों में अनेक चुनौतियों का सामना करते हुए विकास की नई ऊंचाइयां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की एक दशक की विकास यात्रा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मार्गदर्शन मिल रहा है। प्रदेश में राष्ट्रीय परियोजनाएं आगे बढ़ रही हैं। रेल कनेक्टिविटी के विस्तार का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि रेल लाइन का 85 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। हवाई और रोपवे कनेक्टिविटी भी बढ़ाई जा रही है।