Mahurat Trading 2026 Live: नए सवंत की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 348 अंक ऊपर, निफ्टी 25100 के पार निकला

Mahurat Trading 2026 Live:फार्मा और हेल्थकेयर शेयरों में आई तेजी के चलते, विशेष ट्रेडिंग सत्र में बेंचमार्क सूचकांकों में बढ़त दर्ज की गई।सेंसेक्स 397.90 अंक या 0.49 प्रतिशत बढ़कर 81,425.92 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी50 91.75 अंक या 0.37 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,122.10 पर रहा।

यह विशेष ट्रेडिंग सत्र रविवार को दोपहर 3:30 बजे तक चला। दिवाली के शुभ अवसर पर यह सत्र आयोजित करने के लिए नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और BSE खुले रहे।