दीपावली की सुबह उजड़ा परिवार, कच्ची छत गिरने से 15 दिन के मासूम समेत मां-दादी की मौत

कानपुर में दीपावली की सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं। पनकी पड़ाव में मकान की कच्ची छत ढहने से 15 दिन के मासूम समेत उसकी मां और दादी की मलबे में दबकर मौत हो गई। जिस घर में दीपों का त्योहार मनाने की तैयारी थी, वहां पलभर में मातम पसर गया।