पोलैंड के क्राको शहर में शनिवार को एक बाजार में हुई गोलीबारी में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक एक हमलावर कार से मेन मार्केट स्क्वायर पहुंचा और वहां मौजूद लोगों पर गोलियां चलाने लगा। घायलों में पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, हमलावर ने सेना जैसी वर्दी, हेलमेट और बॉडी आर्मर पहन रखा था। जब उसे रोकने की कोशिश की गई तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने हमलावर को गोली मारकर घायल कर दिया। अस्पताल में हमलावर का इलाज जारी है। उसकी पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। गोलीबारी के बाद की 5 तस्वीरें गोलीबारी के बाद पुलिस ने मेन मार्केट स्क्वायर को घेरा गोलीबारी के दौरान पास से गुजर रही एक ट्राम भी इसकी चपेट में आ गई। क्राको के परिवहन विभाग के मुताबिक, गोली लगने से ट्राम के ड्राइवर की खिड़की टूट गई। हालांकि, ड्राइवर और ट्राम में बैठे किसी भी यात्री को चोट नहीं आई। घटना के बाद पुलिस ने मेन मार्केट स्क्वायर को घेर लिया। यह जगह पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। घटना के बाद वहां मौजूद लोगों को हटा दिया गया। इलाके में एंबुलेंस और पुलिस की गाड़ियां पहुंचीं। पोलैंड के पीएम और राष्ट्रपति ने घटना की जानकारी ली पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने कहा कि गृह मंत्री ने उन्हें गोलीबारी की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस हमले की वजह और इससे जुड़ी सभी बातों की जांच कर रही है। पोलैंड के राष्ट्रपति कारोले नवरोत्स्की ने भी घटना की पूरी जांच कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि लोगों की सुरक्षा सबसे जरूरी है। ———————– यह खबर भी पढ़ें… सर्बिया में इजराइली दूतावास के बाहर पुलिसकर्मी पर हमला: नाबालिग चाकू लेकर पहुंचा, ‘अल्लाहु अकबर’ का नारा लगाकर अटैक किया; पुलिस ने मार गिराया सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड में बुधवार को इजराइली दूतावास के बाहर एक नाबालिग ने दो चाकू लेकर पुलिसकर्मी पर हमला कर दिया। पूरी खबर पढ़ें…
Latest News

