LPG Price 7 November: गैस सिलेंडर की कीमतों में हुआ बदलाव? जानें आपके शहर में कितने हैं दाम

LPG Price 7 November 2026: त्योहारों के दौरान अगर LPG सिलेंडर की कीमतों में थोड़ा भी बदलाव लोगों के बजट में काफी असर डालती है। LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव का असर आम लोगों से लेकर कारोबारियों तक पर पड़ता है। सरकारी तेल कंपनियों (OMC)ने गैस सिलेंडर के नए रेट जारी कर दिए हैं। वहीं फिलहाल घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि, कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में नवंबर की शुरुआत में बढ़ोतरी की गई थी। ऐसे में दिवाली के लिए गैस सिलेंडर बुक करने से पहले जानें दिल्ली, मुंबई, पटना समेत देश के प्रमुख शहरों में घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतें क्या हैं।

चेक करें अपने शहर में एलपीजी की कीमत

शहर घरेलू सिलेंडर की कीमत (14.2 किलो)कमर्शियल सिलेंडर की कीमत (19 किलो)
दिल्ली942.50 रुपये2,820.00 रुपये
नोएडा941.50 रुपये2,820.00 रुपये
मुंबई968.00 रुपये2,775.00 रुपये
पटना1,031.50 रुपये3,117.50 रुपये
बेंगलुरु944.50 रुपये2,909.00 रुपये
जयपुर945.50 रुपये2,847.00 रुपये
चंडीगढ़951.50 रुपये2,843.00 रुपये
गुड़गाव950.50 रुपये2,838.00 रुपये
लखनऊ979.50 रुपये2,932.00 रुपये
हैदराबाद994.00 रुपये3,081.00 रुपये
भुवनेश्वर968.50 रुपये3004.00 रुपये

क्यों नहीं बदले दाम?

घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों की हर महीने की शुरुआत में समीक्षा होती है। इसके दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस और कच्चे तेल की कीमतों के साथ-साथ डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति और अन्य खर्चों पर निर्भर करते हैं। हालांकि, जरूरी नहीं है कि हर महीने घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव हो। इस बार 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत 942 रुपये पर ही बनी हुई है, जबकि कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव किया गया है।

कमर्शियल LPG सिलेंडर के बढ़े दाम

रविवार, 1 नवंबर को तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 10 रुपये की बढ़ोतरी की है। इसके बाद होटल और रेस्तरां में इस्तेमाल होने वाले इस सिलेंडर का दाम बढ़कर 2,820 रुपये हो गया है। हालांकि, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के साथ पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कमर्शियल सिलेंडर के दाम में लगातार तीसरी बार बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले 1 अक्टूबर को इसकी कीमत 62.50 रुपये बढ़ाई गई थी, जबकि सितंबर में भी 9.50 रुपये का इजाफा किया गया था। लगातार बढ़ती कीमतों से होटल और रेस्तरां का खर्च बढ़ सकता है।

बुकिंग से पहले जरूर करें रेट चेक: घरेलू सिलेंडर के दाम फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन शहर के अनुसार कीमत अलग हो सकती है। इसलिए LPG बुक कराने से पहले अपने स्थानीय वितरक या आधिकारिक गैस बुकिंग माध्यम से लागू कीमत की पुष्टि कर लें।