Top News 7 November : 30 लाख दियों से जगमगाएगी अयोध्या, दिल्ली में GRAP-3 की पाबंदियां लागू, शमी का टेस्ट संन्यास

Top News 7 November : 30 लाख दियों से जगमगाएगी अयोध्या, दिल्ली में GRAP-3 की पाबंदियां लागू, शमी का टेस्ट संन्यास

Ayodhya Deepotsav

Top News 7 November: 30 लाख दीयों से जगमगाएगी अयोध्या, दिल्ली में ग्रेप 3 की पाबंदियां लागू, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को एक बार खुली बहस की चुनौती दी, बैंक घोटाले में गई राष्‍ट्रपति की कुर्सी, मोहम्मद शमी ने लिया टेस्ट क्रिकेट से संन्यास। 7 नवंबर की बड़ी खबरें : 

 

30 लाख दीयों से जगमगाएगी अयोध्या

अयोध्या में आज दीपोत्सव पर राम की पैड़ी समेत सरयू के 56 घाटों पर 30 लाख से अधिक दीप जलाए जाएंगे। 35 हजार स्वयंसेवकों ने दीप सज्जा पूरी कर ली है। आयोजन में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन भी शामिल होंगे। ALSO READ: सात समंदर पार गूंजा दीपोत्सव, अयोध्या की भव्यता देखने ऑस्ट्रेलिया से आए शेन

 

दिल्ली में ग्रेप 3 की पाबंदियां

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग द्वारा GRAP-3 की पाबंदियां लागू कर दी गई हैं। गैर-जरूरी निर्माण और तोड़फोड़ के कार्यों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। स्टोन क्रशर और खनन तथा उससे जुड़ी गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध लागू है। 5वीं कक्षा तक के स्कूलों में पढ़ाई को ‘हाइब्रिड मोड’ में कराने का निर्णय लिया गया है।

 

राहुल गांधी की पीएम मोदी को चुनौती

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को एक बार फिर किसी भी मंच पर खुली बहस की चुनौती दी। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से कहा कि वे प्रधानमंत्री को भ्रमित न करें और बहस के लिए मनाएं। इससे पहले अमित शाह ने राहुल को एसआईआर के मुद्दे पर संसद में चर्चा करने की चुनौती दी थी। ALSO READ: राहुल गांधी की अमित शाह को चुनौती, बोले- मोदीजी को मेरे साथ खुली बहस के लिए मनाइए, SIR पर आमने-सामने हों

 

बैंक घोटाले में गई राष्‍ट्रपति की कुर्सी

पैराग्वे में यूनो बैंक घोटाले के कारण राष्ट्रपति सैंटियागो पेना को संसद ने सर्वसम्मति से पद से हटा दिया। उन पर सरकारी धन बैंक में जमा कराने और बैंक को अनुचित फायदा पहुंचाने के आरोप हैं। उन पर गिरफ्तारी का भी खतरा मंडरा रहा है। बैंक के मालिक समेत 27 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है और छह निदेशक हिरासत में हैं।

 

मोहम्मद शमी टेस्ट क्रिकेट से रिटायर

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर भावुक संदेश साझा करते हुए अपने टेस्ट करियर को जिंदगी का खास हिस्सा बताया। शमी ने टीम के साथियों, कोच, परिवार, प्रशंसकों, बीसीसीआई और बंगाल क्रिकेट संघ का आभार जताया।