IND vs NZ Match Live Score: बारिश की वजह से टॉस में देरी, जानें कब शुरू होगा मुकाबला

IND vs NZ Match Live Score: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की धमाकेदार वनडे सीरीज की शुरुआत हो गई है। सीरीज में अब तक एक ही मुकाबला खेला गया है। सीरीज के पहले मुकाबले को 5 विकेट से जीतकर टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे है। अब सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा। दोनों टीमों सुबह 7:30 बजे एक दूसरे के आमने-सामने होगी। ये मुकाबला वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला जाएगा। क्रिकेट प्रेमी वनडे सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। टीम इंडिया इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाना चाहेगी। वहीं न्यूजीलैंड की टीम भी वापसी करने का बेताब होगी।

इस सीरीज में विरोट कोहली और रोहित शर्मा खेलते हुए नजर आएंगे। वहीं पहले मुकाबले में विराट ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 74 रनों की शानदार पारी खेली थी। वहीं रोहित शर्मा शून्य पर आउट हुए थे। इस मुकाबले में रोहित अपने पुराने फॉर्म में वापस लौटना चाहेंगे। टीम इंडिया की कमान शुभमन गिल के हाथों में है तो वहीं मिचेल सैंटनर न्यूजीलैंड की कमान संभाल रहे हैं। वहीं पहले मुकाबले की तरह इस मुकाबले में भी बारिश खलल डाल सकती है।