राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

​

rajabhyya son

जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कुंडा विधायक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह (राजा भैया) के ज्येष्ठ पुत्र कुंवर शिवराज प्रताप सिंह (बड़े राजा) ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर नया इतिहास रच दिया है। उन्होंने गोवा में आयोजित दुनिया की सबसे कठिन और प्रतिष्ठित ‘आयरनमैन 70.3’ (IRONMAN 70.3) ट्रायथलॉन प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक पूरा कर अपने क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन किया है।

 

​गोवा के प्रसिद्ध मीरामार बीच पर 1 नवंबर 2026 को आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत और विदेश के हजारों दिग्गज एथलीटों ने हिस्सा लिया था। इस बेहद कठिन 113 किलोमीटर लंबी शारीरिक चुनौती को कुंवर शिवराज प्रताप सिंह ने 7 घंटे 16 मिनट और 59 सेकंड में पूरा कर विजय पदक अपने नाम किया।

 

​इस ट्रायथलॉन की सबसे खास और प्रेरणादायक बात यह रही कि ओपन वॉटर स्विमिंग (समुद्र में 1.9 किलोमीटर तैराकी) के दौरान कुंवर शिवराज प्रताप सिंह को तीन बार विषैली जेलीफिश ने डंक मारा। इस असहनीय दर्द के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और अदम्य इच्छाशक्ति व धैर्य का परिचय देते हुए रेस जारी रखी।

 

​तैराकी का चरण पूरा करने के बाद उन्होंने 90 किलोमीटर लंबी साइकिलिंग और अंत में 21.1 किलोमीटर की हाफ मैराथन दौड़ को सफलतापूर्वक पूरा कर इस बहुआयामी प्रतियोगिता में परचम फहराया। ​कुंवर शिवराज प्रताप सिंह की इस शानदार उपलब्धि के बाद राजा भैया के शुभचिंतकों, उनके परिवार और समस्त कुंडा क्षेत्र में भारी उत्साह व खुशी का माहौल है। क्षेत्रवासी उन्हें इस ऐतिहासिक सफलता पर निरंतर बधाइयां दे रहे हैं।