सूर्यकुमार की साली की बेटी ने मोदी को कन्नड में सुनाया गीत हुआ वायरल (Video)

Suryakumar Yadav

भारत की विश्व कप विजेता टी20 टीम के कप्तान रहे सूर्यकुमार यादव ने शुक्रवार को अपने परिवार के सदस्यों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।सूर्यकुमार के साथ उनकी पत्नी देविशा, उनकी नवजात बेटी, उनकी साली दीक्षा, उनके साले अजय शेट्टी और उनकी साली के दो बच्चे राम और सरयू भी थे।

इस मुलाकात के दौरान सरयू ने मोदी के सामने एक कन्नड़ गीत भी गाया जिसे प्रधानमंत्री ने बहुत पसंद किया। प्रधानमंत्री मोदी ने हिंदी में एक पोस्ट में कहा, ‘‘दीपावली के माहौल में राम और सरयू का आगमन हुआ है। इससे दीपावली का वातावरण और भी पावन एवं दिव्य हो गया है।’’

भारत ने सूर्यकुमार की अगुवाई में इस साल के शुरू में टी20 विश्व कप में अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया था लेकिन इसके बाद खराब फॉर्म के कारण वह टीम में जगह नहीं बना पाए थे।

सूर्यकुमार यादव ने 5 साल के क्रिकेट करियर में इतना कुछ कमा लिया जितना क्रिकेट खिलाड़ी दस साल में नहीं कमा पाते। खासकर 2013 से 2023 के कालखंड के लिए तो यह कहा जा सकता है। विराट कोहली जैसा क्रिकेटर भी टी-20 विश्वकप विजेता कप्तान नहीं बन पाया, यह तथ्य इस बात को साबित करने के लिए काफी है।

2 साल के अंतराल में बतौर कप्तान एक भी सीरीज नहीं हारे सूर्या, विश्वप भी जीते

बतौर कप्तान वह अब तक एक भी सीरीज नहीं हारे चाहे द्विपक्षीय हो, एशिया कप हो या टी-20 विश्वकप। यह 100 प्रतिशत रिकॉर्ड ही उनके पक्ष में बोलने के लिए काफी है।सूर्यकुमार यादव ने जुलाई 2024 में भारत की टी20 कप्तानी संभाली थी। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने Asia Cup 2025 और T20 World Cup 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट अपने नाम किए। बतौर कप्तान उनका जीत प्रतिशत 76.92% (Win Percentage as Captain) रहा, जो किसी भी भारतीय टी20 कप्तान के लिए बेहद प्रभावशाली आंकड़ा माना जा रहा है।

लगातार खराब बल्लेबाजी के कारण हुए से बाहर

कप्तान बनने के बाद से सूर्या ने 45 टी20 मुकाबलों में सिर्फ 932 रन बनाए हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी उन्होंने 9 पारियों में 242 रन बनाए, लेकिन इनमें से 84 रन केवल अमेरिका के खिलाफ आए थे। बड़े मुकाबलों में उनका बल्ला दमदार असर नहीं छोड़ सका।मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे सूर्यकुमार यादव का आईपीएल 2026 सीजन भी निराशाजनक रहा।  सूर्यकुमार ने  12 पारियों में सिर्फ़ 18 की औसत से 2 अर्धशतक के साथ 270 रन बनाए।