Shah Rukh Khan: शाहरुख खान स्टारर फिल्म किंग का गाना तू मिल जाए म्यूजिक लवर्स के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। ऐसे में अब किंग खान खुद इस गाने के इर्द गिर्द हो रही बातचीत का हिस्सा अपने खास और मजेदार अंदाज में बन चुके हैं। दरअसल सुहाना खान ने हाल ही में एक इवेंट के लिए तैयार होते हुए एक बिहाइंड द सीन की झलक शेयर की, जिसमें वह लेटेस्ट ट्रैक को बड़ी आसानी से गुनगुनाते हुए नजर आ रही हैं।
ऐसे में शाहरुख खान ने अपने मस्तीभरे अंदाज में वीडियो पर रिएक्ट करते हुए बात बात कही है। लिरिक्स को खूबसूरती से गाने के काबिलियत पर कमेंट करते है शाहरुख खान ने लिखा है- “तुम्हें लिरिक्स कैसे याद हैं!!! मेरे लिए यह बहुत मुश्किल था क्योंकि एड बहुत स्पीड में गाते हैं!!!”
गाना ‘तू मिल जाए’ में शाहरुख खान की स्क्रीन प्रेजेंस बेहद शानदार है, जो दर्शकों का दिल जीत रही है। फिल्म से सामने आए इस गाने ने म्यूजिक लवर्स के बीच खास एक्साइटमेंट पैदा कर दी है। इन सब के बीच शाहरुख के इस मजेदार कमेंट ने गाने को लेकर फैंस के उत्साह को और बढ़ा दिया है। यह गाना लोगों को खूब पसंद आ रहा है और फिल्म के लिए उनकी बेसब्री भी बढ़ती जा रही है। सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
View this post on Instagram
सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी ‘किंग’ एक एक्शन फिल्म है, जिसमें दीपिका पादुकोण, सुहाना खान और अभिषेक बच्चन मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म में इनके अलावा राघव जुयाल, अभय वर्मा, रानी मुखर्जी, सौरभ शुक्ला और जयदीप अहलावत भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।

