
जम्मू-कश्मीर की कश्मीर घाटी में गुरुवार देर रात भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। अचानक धरती हिलने से लोगों में कुछ देर के लिए दहशत फैल गई। एहतियात के तौर पर कई इलाकों में लोग अपने घरों और इमारतों से बाहर निकल आए। हालांकि, शुरुआती जानकारी के मुताबिक, भूकंप से किसी के हताहत होने या संपत्ति को नुकसान पहुंचने की तत्काल कोई खबर नहीं है।
प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, गुरुवार रात करीब 10 बजकर 27 मिनट पर जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। झटके महसूस होते ही लोग घबराकर घरों और इमारतों से बाहर निकल आए। फिलहाल किसी बड़े नुकसान की सूचना सामने नहीं आई है।
ALSO READ: चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता, DRDO ने किया स्वदेशी प्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण
उधर चीन के शिनजियांग (लद्दाख बॉर्डर के पास) में रात 10.26 बजे 5.1 की तीव्रता का जोरदार भूकंप आया। भूकंप के झटके जम्मू-कश्मीर में भी महसूस किए गए। भूकंप का मुख्य केंद्र शिनजियांग रहा. भूकंप से किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है।


