Insecticides Q2 Results: एग्रोकेमिकल कंपनी Insecticides (India) Ltd ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए। कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 5.1% गिरकर ₹56 करोड़ रहा। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी को ₹59 करोड़ का मुनाफा हुआ था।
हालांकि, कंपनी के रेवेन्यू में बढ़ोतरी हुई है। सितंबर तिमाही में रेवेन्यू 7.5% बढ़कर ₹686 करोड़ रहा। EBITDA भी 4.5% बढ़कर ₹93 करोड़ हो गया, जो एक साल पहले ₹89 करोड़ था।
पहली छमाही में मुनाफा 15% गिरा
वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में कंपनी का प्रदर्शन कमजोर रहा। इस दौरान रेवेन्यू 2% गिरकर ₹1,298 करोड़ रहा। पिछले साल की पहली छमाही में यह ₹1,329 करोड़ था।
पहली छमाही में EBITDA 8% गिरकर ₹160 करोड़ रहा। वहीं, नेट प्रॉफिट 15% घटकर ₹100 करोड़ पर आ गया। पिछले साल कंपनी को ₹117 करोड़ का मुनाफा हुआ था।
कंपनी के मुताबिक, मौसम में बदलाव और कृषि क्षेत्रों में खराब परिस्थितियों के चलते पहली छमाही में मांग कमजोर रही। ब्याज खर्च बढ़ने से भी मुनाफे पर दबाव पड़ा। हालांकि, प्रीमियम प्रोडक्ट्स और लागत में कटौती से मार्जिन को संभालने में मदद मिली।
नए प्रोडक्ट और किसानों तक पहुंच
Insecticides ने पहली छमाही में Granuvia और Spinoace नाम के दो नए प्रोडक्ट लॉन्च किए। ये प्रोडक्ट अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के साथ साझेदारी के जरिए लाए गए हैं।
कंपनी किसानों तक अपनी पहुंच बढ़ाने पर भी काम कर रही है। पहली छमाही में 18,000 से ज्यादा किसान बैठकें और 9,000 फील्ड डेमो आयोजित किए गए। इन गतिविधियों के जरिए करीब 10 लाख किसानों तक पहुंच बनाई गई। कंपनी का IIL Crop Solutions कार्यक्रम अब 16 राज्यों में चार प्रमुख फसलों पर फोकस कर रहा है।
₹5 अंतरिम डिविडेंड का ऐलान
Insecticides के बोर्ड ने हर शेयर पर ₹5 के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। हालांकि, रिकॉर्ड डेट और भुगतान की तारीख अभी तय नहीं की गई है।
Insecticides के शेयर गुरुवार को BSE पर 2.48% की गिरावट के साथ ₹542.75 पर बंद हुए। स्टॉक का 52 हफ्तों का हाई ₹775.70 और लो ₹500 रहा है।
NBCC Q2 Results: सरकारी कंपनी को ₹206 करोड़ का मुनाफा, रेवेन्यू में भी उछाल; 25% डिविडेंड का ऐलान
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

