Silver Price Today: आज फिर चढ़े दाम, 1.90 लाख के पार पहुंची कीमत, जानें आपके अपने शहर में क्या है ताजा भाव

Silver Price Today:  चांदी की कीमतों में आज दूसरे दिन भी जोरदार रैली जारी है।अमेरिकी मिडटर्म चुनावों में राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की पार्टी को मिली करारी हार का असर कमोडिटी बाजार पर पड़ा है । ग्लोबल बाजार में सोने और चांदी के दाम में तेजी देखने मिली है।मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव 1.29% बढ़कर यानी 2418 रुपये बढ़त के साथ 1,90,153 रुपये किलो हो गया। जबकि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,87,735 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। बुलियंस के मुताबिक चांदी की कीमत 1,91,140 रुपये किलो हो गई। जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में 53.18 डॉलर प्रति औंस हो गई।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 9000 रुपये उछलकर (सभी टैक्स समेत) 1.93 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक चांदी की कीमत 2,00,000 रुपये किलो पर है

5 नवंबर को  चांदी का भाव

शहरएक किलोग्राम चांदी का भाव (₹)
दिल्ली2,10,000
मुंबई2,10,000
अहमदाबाद2,10,000
चेन्नई2,10,000
कोलकाता2,10,000
हैदराबाद2,10,000
जयपुर2,10,000
भोपाल2,10,000
लखनऊ2,10,000
तिरुवनंतपुरम2,10,000

इंटरनेशनल मार्केट में चढ़े दाम

Comex पर चांदी के वायदा भाव 52.32 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 52.28 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 1.02 डॉलर की तेजी के साथ 53.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

पिछले दिन क्या रहा चांदी का वायदा भाव

मजबूत वैश्विक रुख के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से बुधवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 0.12 फीसदी की तेजी के साथ 1,79,915 रुपये प्रति किग्रा हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के दिसंबर महीने में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 217 रुपये यानी 0.12 फीसदी की तेजी के साथ 1,79,915 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.07 प्रतिशत की तेजी के साथ 49.83 डॉलर प्रति औंस हो गई। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि घरेलू बाजार में मजबूती के रुख के कारण कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई।

क्या कहते है बाजार एक्सपर्ट

बाजार एक्सपर्ट का कहना है कि चांदी में तकनीकी रूप से नई खरीदारी देखने को मिल रही है। कीमतों में 8,037 रुपये की तेजी के साथ ओपन इंटरेस्ट 1.86 फीसदी बढ़कर 17,143 कॉन्ट्रैक्ट हो गया। इससे बाजार में तेजी की नई पोजिशन बनने के संकेत मिल रहे हैं। चांदी को 1,80,890 रुपये पर सपोर्ट मिल रहा है। इसके नीचे भाव 1,74,050 रुपये तक गिर सकते हैं। वहीं, रेसिस्टेंस 1,91,290 रुपये पर है। इस स्तर के ऊपर टिके रहने पर भाव 1,94,850 रुपये तक चढ़ सकते हैं।

Gold Price Today: धनतेरस से एक दिन पहले सोने में तेजी; दिल्ली, जयपुर, लखनऊ में इस हाई पर पहुंचा भाव

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।