
Share Market 5 November : भारतीय शेयर बाजार के निवेशकों के लिए गुरुवार का दिन बेहद शानदार रहा। वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों और अमेरिकी मध्यावधि चुनावों के बाद कच्चे तेल की कीमतों में आई भारी गिरावट के चलते बाजार में बंपर तेजी दर्ज की गई। लगातार चौथे सत्र में बढ़त बनाते हुए शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1600 से अधिक अंकों की छलांग लगाकर 79,000 के करीब पहुंच गया, जिससे निवेशकों के चेहरे खिल उठे हैं।
लगातार चौथे दिन भारतीय शेयर बाजारों में तेजी का माहौल है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1668 अंक उछलकर 78,969 पर पहुंच गया। निफ्टी भी 471 अंकों की बढ़त के साथ 24432 पर जा पहुंचा गया। शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले 14 पैसे बढ़कर 94.32 पर पहुंच गया।
कच्चे तेल में भारी गिरावट
अमेरिकी मिडटर्म इलेक्शन में डोनाल्ड ट्रंप की करारी हार के बाद क्रूड के दामों में भारी गिरावट दर्ज की गई। कच्चे तेल की कीमतें दो महीने के निचले स्तर पर आ गईं। ब्रेंट क्रूड घटकर 94.09 पर पहुंचा। WTI क्रूड भी 87.28 डॉलर प्रति बैरल पर था। इंडियन बास्केट में कच्चे तेल की कीमत घटकर 107 डॉलर प्रति बैरल हुई।
अमेरिकी शेयर बाजार चमके
अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में डेमोक्रेटिक पार्टी की जीत के बाद वैश्विक बाजारों में उत्साह का माहौल रहा। अमेरिकी शेयर बाजार चमके। नास्डैक 100 सूचकांक 0.9 फीसदी चढ़ा तो एसएंडपी 500 सूचकांक में 1.6 फीसदी की तेजी आई। एशियाई शेयर बाजारों में भी गुरुवार को तेजी रही।


