
Top News 5 November : ट्रंप ने माना, ईरान युद्ध की वजह से हारे चुनाव। मोदी सरकार ने अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव किया। दिल्ली पुलिस ने मेटा के खिलाफ FIR दर्ज की। अयोध्या में 5 दिवसीय दीपोत्सव आज से। महादेव बेटिंग ऐप मामले में रवि उप्पल की गिरफ्तारी। 5 नवंबर की बड़ी खबरें :
ईरान युद्ध की वजह से हारे चुनाव: ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ चल रहे युद्ध को मध्यावधि चुनाव में मिली हार की वजह बताई है। इसके साथ ही उन्होंने इस बात का भी संकेत दिया है कि तेहरान के खिलाफ अमेरिका की कार्रवाई जारी रहेगी। ALSO READ: क्या लेमडक बने डोनाल्ड ट्रंप? ईरान युद्ध और वैश्विक नीतियों पर पड़ेगा यह बड़ा असर, आ सकता है महाभियोग
अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने अग्निपथ योजना में महत्वपूर्ण बदलाव को मंजूरी दी है। इसके तहत अब चार साल की सेवा पूरी करने वाले उन 75 फीसदी अग्निवीरों को भी दो साल की अतिरिक्त सेवा का अवसर मिलेगा। अग्निपथ योजना के तहत पहले से निर्धारित 25 फीसदी अग्निवीरों को योग्यता के आधार पर नियमित सशस्त्र बलों में शामिल किया जाएगा। ALSO READ: Agniveer : अग्निवीरों के लिए मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 75% को मिलेगी 2 साल की अतिरिक्त सेवा, फिर सेना में स्थायी भर्ती का मौका
मेटा के खिलाफ एफआईआर
दिल्ली पुलिस ने मेटा इंडिया के प्लेटफॉर्म पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी सामग्री मिलने के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के निर्देश पर एफआईआर दर्ज की है। एनएचआरसी के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने एक्स पर अपनी पोस्ट में यह जानकारी दी।
अयोध्या में दीपोत्सव आज से
अयोध्या में आज से 5 दिवसीय दीपोत्सव का आगाज होगा। अयोध्या नगरी दीपों के साथ रामकथा, लोक संस्कृति, संगीत, नृत्य और आधुनिक तकनीक के अनूठे संगम की साक्षी बनेगी। पांच देशों की रामलीला मंडलियां प्रभु श्रीराम के जीवन प्रसंगों का मंचन करेंगी।
सौरभ चंद्राकर के बाद रवि उप्पल भी गिरफ्तार
महादेव बेटिंग ऐप मामले में जांच एजेंसियों को उस समय बड़ी कामयाबी मिली जब ऐप के सह-संस्थापक रवि उप्पल को दुबई में गिरफ्तार कर लिया गया। रवि उप्पल की गिरफ्तारी से अवैध सट्टेबाजी के कारोबार और उससे जुड़े हजारों करोड़ रुपये के मनी ट्रेल की जांच को आगे बढ़ाने में मदद मिल सकती है। ALSO READ: Mahadev Betting App Case : सौरभ चंद्राकर के बाद दुबई में रवि उप्पल गिरफ्तार, ED ने भारत लाने की शुरू की कोशिश


