
Dhirendra Shastri Ram Ji Remark: भगवान कृष्ण को तीन जगह से टेढ़ा कहने वाले बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र शास्त्री ने अब भगवान राम पर भी विवादित टिप्पणी की है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में धीरेन्द्र कह रहे हैं कि राम के 5 बाप थे। यह वीडियो समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भी अपने ‘X’ हैंडल पर शेयर किया है। यह वीडियो मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करेरा का बताया जा रहा है, जहां इन दिनों धीरेन्द्र शास्त्री की कथा चल रही है।
वीडियो में धीरेन्द्र शास्त्री कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि रामजी के 5 बाप थे। यह कहीं किसी लेख में नहीं मिलेगा। हमारी तो छोटी सी कुमति है तो बता रहे हैं। मति तो है ही नहीं। उन्होंने कहा कि हम इस आधार पर अपनी टिप्पणी को प्रमाणित कर रहे हैं कि रामजी ने दशरथ जी के प्राण जाने पर उनकी अंत्येष्टि नहीं की थी। हालांकि वीडियो में यह स्पष्ट नहीं हो रहा है कि उन्होंने किस संदर्भ और प्रसंग में अपनी टिप्पणी की है। ALSO READ: धीरेन्द्र शास्त्री चोर है! बागेश्वर बाबा पर क्यों भड़के भाजपा के पूर्व सांसद विनय कटियार?
क्या कहा सपा मुखिया अखिलेश यादव ने?
अखिलेश यादव ने अपने पोस्ट में लिखा- ये सनातन विरोधी किसके कहने पर सक्रिय है। पहले भगवान कृष्ण के बारे में विवादित वीडियो आया अब भगवान राम के पिता के बारे अभद्रता की बात प्रसारित हो रही है। इसके राजनीतिक आकाओं को ये सब मंजूर होगा, हमें अंश मात्र भी स्वीकार्य नहीं है। सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के अपराध में इसके सभी कार्यक्रम रद्द किए जाएं। अब सच्चे सनातनी इनकी पर्ची लिखेंगे।
ये सनातन विरोधी किसके कहने पर सक्रिय है। पहले भगवान कृष्ण के बारे में विवादित वीडियो आया अब भगवान राम के पिता के बारे अभद्रता की बात प्रसारित हो रही है। इसके राजनीतिक आकाओं को ये सब मंजूर होगा, हमें अंश मात्र भी स्वीकार्य नहीं है। सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के अपराध में इसके सभी कार्यक्रम रद्द किये जाएं। अब सच्चे सनातनी इनकी पर्ची लिखेंगे।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 3, 2026
क्या कहा सोशल मीडिया यूजर्स ने?
एडवोकेट अरुण दीक्षित ने एक्स पर लिखा- धीरेन्द्र शास्त्री जी के विवादित बयानों पर भाजपा की चुप्पी और दूसरों पर धर्मरक्षा का शोर— ये दोहरा चरित्र अब नहीं चलेगा! सनातन के नाम पर सियासत करने वालों की पर्ची अब जनता निकालेगी, हिसाब भी होगा और जवाब भी! इसी तरह अनिरुद्ध यादव ने लिखा- इन भाजपाई से और क्या उम्मीद की जा सकती है। ये संघी चुनावी हिंदू हैं इन्हें पता है कि अगर कुछ बोलेंगे तो इनकी पोल खुल जाएगी। मयंक राजपूत ने लिखा- जब नाश मनुज पर छाता है पहले विवेक में जाता है।
धीरेंद्र शास्त्री ने श्रीकृष्ण को लेकर क्या कहा था?
कथा मंच से धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हमारे वाले (श्रीराम) सीधे खड़े होते हैं, उनका नाम भी सीधा है, चलते भी सीधे और दिखते भी सीधे हैं। लेकिन तुम्हारे वाले (श्रीकृष्ण) की हर फोटो देखो, वो तीन जगह से टेढ़े हैं— पांव पर पांव, कमरिया अलग लटकी है और गर्दन टेढ़ी करके बंसी बजाते हैं। उनका नाम भी टेढ़ा और चलने का अंदाज भी टेढ़ा है। उन्होंने आगे बांसुरी बजाने को खेल बताते हुए कहा कि बंसी बजाना तो आसान काम है, लेकिन धनुष चलाना कोई खेल नहीं है। उन्होंने दोनों के धामों की तुलना करते हुए कहा कि हमारे भगवान का धाम सीधा ‘अयोध्या’ है और तुम्हारे वाले का ‘वृंदावन’।
हालांकि इस बयान का वीडियो वायरल होने और विपक्षी नेताओं- अखिलेश यादव, भूपेश बघेल, दिग्विजय सिंह व कई धार्मिक-सामाजिक संगठनों द्वारा कड़ी आलोचना किए जाने के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने एक वीडियो जारी कर माफी मांगी। उन्होंने कहा कि यदि उनके शब्दों या आधी-अधूरी वीडियो क्लिप से किसी भी सनातनी या कृष्ण भक्त की भावनाओं को ठेस पहुंची है, तो वे विनयपूर्वक क्षमा मांगते हैं।


