
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo ने अपना नया 5G स्मार्टफोन Vivo Y32 5G पेश कर दिया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8,000mAh की बड़ी बैटरी है। कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर 37 घंटे तक वीडियो प्लेबैक दे सकती है। इसके अलावा फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, 44W फास्ट चार्जिंग और 2TB तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है।
Vivo Y32 5G को कंपनी ने Vivo Y32 4G के 5G वर्जन के तौर पर पेश किया है। इसमें Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है। हालांकि, कंपनी ने फिलहाल इसकी कीमत और बिक्री की तारीख का खुलासा नहीं किया है।
Vivo Y32 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
Vivo Y32 5G में 6.87 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है, जिससे स्क्रीन पर स्क्रॉलिंग और विजुअल एक्सपीरियंस बेहतर होने की उम्मीद है। परफॉर्मेंस के लिए स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है। यह 2023 में पेश किया गया एंट्री-लेवल 5G चिपसेट है। फोन को 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के सिंगल वेरिएंट में पेश किया गया है। खास बात यह है कि माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से इसकी स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।
Vivo Y32 5G में 50MP का कैमरा
फोटोग्राफी के लिए Vivo Y32 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकेंडरी सेंसर मिलता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
8,000mAh बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग
Vivo Y32 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8,000mAh की बैटरी है। कंपनी के मुताबिक, यह बैटरी एक बार फुल चार्ज होने पर 37 घंटे तक लोकल वीडियो प्लेबैक देने में सक्षम है। फोन में 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा इसमें रिवर्स चार्जिंग फीचर भी दिया गया है। इसकी मदद से यूजर फोन की बैटरी से दूसरे कंपैटिबल डिवाइस और एक्सेसरीज को भी चार्ज कर सकते हैं।
IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आएगा फोन
कनेक्टिविटी के लिए Vivo Y32 5G में Wi-Fi 5 और डुअल सिम सपोर्ट दिया गया है। फोन को IP68 और IP69 डस्ट एवं वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग भी मिली है। इससे धूल और पानी से सुरक्षा मिलती है। कंपनी के प्रमोशनल पोस्टर के मुताबिक, यह स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।
Vivo Y32 5G की कीमत और बिक्री की जानकारी
Vivo ने फिलहाल Y32 5G की कीमत और बिक्री की तारीख का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। कंपनी ने अभी यह भी स्पष्ट नहीं किया है कि स्मार्टफोन किन बाजारों में कब उपलब्ध होगा। Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर और बड़े बैटरी पैक के साथ यह फोन बजट 5G स्मार्टफोन सेगमेंट में अपनी जगह बना सकता है। इसकी वास्तविक कीमत और भारतीय बाजार में लॉन्च को लेकर अभी जानकारी का इंतजार है।


