चोटिल खिलाड़ियों से परेशान कीवी टीम क्या फिर भारत को दे पाएगी चुनौती?

Newzealand

साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड की C टीम भारत आई थी ताकि कुछ खिलाड़ियों को जीत का अनुभव हो सके लेकिन जब सीरीज खत्म हुई तो न्यूजीलैंड 2-1 से सीरीज जीत चुकी थी वह भी पहला मैच हारने के बाद। न्यूजीलैंड की मुख्य टीम में खेलने वाले 6 से ज्यादा खिलाड़ी नदारद थे और 8 खिलाड़ी इस सीरीज में पहली बार खेल रहे थे। ऐसे में किसी को भी यकीन नहीं था कि न्यूजीलैंड की टीम भारत में एक मैच भी जीत पाएगी।

लेकिन माइकल ब्रेसवेल की इस नए खिलाड़ियों से सजी टीम ने भारतीय टीम को उसी के मैदान पर मात दे दी।इस सीरीज के शुरु होने से पहले न्यूजीलैंड के इस दल का पूरा अनुभव सिर्फ 354 मैचों का था और भारत का कुल 1291 मैच। विराट कोहली खुद अकेले 308 मैचों का अनुभव लेकर उतरे थे।

वहीं टीम के कुल रन 10 हजार और भारतीय टीम के कुल रन 40 हजार थे। यानि की रोहित शर्मा के कुल रनों से भी कम न्यूजीलैंड की टीम से कम थे। वहीं विकेटों की बात करें तो भारतीय गेंदबाजों के पास 618 विकेट थे। वहीं इस कीवी टीम के पास 108 विकेट थे जो कि कुलदीप यादव से भी 90 विकेट कम है।

इस बार भी न्यूजीलैंड के सामने लगभग वही स्थिति है। बस राहत इस बात की है कि इस बार टीम को अपने घरेलू मैदान पर खेलना है।हालांकि इससे चीजें बहुत ज्यादा नहीं बदलेंगी।

न्यूजीलैंड के सीनियर बल्लेबाज मार्क चैपमैन और रचिन रविंद्र अभी तक चोटों से नहीं उबर पाए हैं और इस कारण बुधवार से भारत के खिलाफ होने वाली पांच एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की श्रृंखला में नहीं खेल पाएंगे।चैपमैन अपनी हैमस्ट्रिंग (जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव) की चोट से उबरने की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं, जबकि रविंद्र अभी भी अपने कंधे की चोट से उबर नहीं पाए हैं।

इन दोनों के बाहर होने से चौथे और पांचवें वनडे के लिए चुने गए टिम सीफर्ट अब पूरी श्रृंखला के लिए टीम में बने रहेंगे, जबकि हेनरी निकोल्स पहले तीन मैचों में खेलेंगे। डीन फॉक्सक्रॉफ्ट को श्रृंखला के चौथे और पांचवें मैच के लिए टीम में शामिल किया गया है।मैट हेनरी की फिटनेस का भी आकलन किया जाएगा जबकि चौथे और पांचवें वनडे के लिए चुने गए मैट फिशर अतिरिक्त गेंदबाजी विकल्प के रूप में पूरी श्रृंखला के लिए टीम के साथ बने रहेंगे।

इसके अलावा कल ऑकलैंड में शुरु होने वाले वनडे मैच से पहले कीवी टीम को एक और झटका लगा। मैट हैनरी ने ही टक्कर देकर डेवॉन कॉन्वे को चोटिल कर दिया।यह टक्कर तब हुई जब दोनों खिलाड़ी श्रृंखला के पहले मैच से पूर्व ऑकलैंड के ईडन पार्क में टीम के अभ्यास सत्र के दौरान हवा में लहराते कैच को लेने की कोशिश कर रहे थे। सैंटनर ने पुष्टि की कि हेनरी ठीक हैं।

सैंटनर ने संकेत दिया कि टीम में बैकअप बल्लेबाज के तौर पर टीम से जुड़ने वाले सीफर्ट पहले वनडे में कॉनवे की जगह लेंगे।सीफर्ट के लिए टी-20 सीरीज भुलाने लायक रही लेकिन पहले 4 मैचों में 40 रन बनाने वाले सीफर्ट ने अंतिम टी-20 मैच में 93 रनों की पारी खेली।

इसके अलावा विलियम ओ रूर्क तो कंधे की चोट के कारण पूरी सीरीज से ही बाहर हैं। बेन सीर भी चोटिल होकर बाहर हैं। इसके अलावा भारत दौरे पर थोड़ा बहुत प्रभावित करने वाले गेंदबाज जैक फोल्क्स भी चोटिल हैं लेकिन उनके सीरीज में खेलेने की संभावनाएं बनी हुई हैं।

न्यूजीलैंड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), टिम सीफर्ट, हेनरी निकोल्स, टॉम लैथम (विकेटकीपर), विल यंग, ​​ग्लेन फिलिप्स, डैरिल मिचेल, माइकल ब्रैसवेल, जैकब डफी, काइल जैमीसन, मैथ्यू फिशर, मैट हेनरी, ब्लेयर टिकनर, नाथन स्मिथ।