Top News 3 November: आंध्र प्रदेश से टकराया चक्रवात मुरासु, दिल्ली में AQI 400 पार; देश-दुनिया की 5 बड़ी खबरें

Top News 3 November: आंध्र प्रदेश से टकराया चक्रवात मुरासु, दिल्ली में AQI 400 पार; देश-दुनिया की 5 बड़ी खबरें

top news 3 november

Top News 3 November : चक्रवात मुरासु आंध्र प्रदेश के तट से टकराया, दिल्ली में AQI 400 पार, ईरान पर अमेरिका का ड्रोन अटैक, अमेरिका में आज मध्यावधि चुनाव के लिए मतदान, देवास कांड का मास्टरमाइंड राहुल जायसवाल गिरफ्तार। 3 नवबंर की बड़ी खबरें : 

 

चक्रवात मुरासु आंध्र प्रदेश के तट से टकराया

गंभीर चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ (Cyclone Murasu) ने 3 नवंबर 2026 की तड़के आंध्र प्रदेश के तट पर दस्तक दे दी है। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, इस दौरान ओंगोल के पास 100 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से विनाशकारी हवाएं चल रही हैं, जिससे तटीय इलाकों में भारी बारिश का दौर जारी है। खराब मौसम और चक्रवात के चलते आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में 19 से अधिक उड़ानें रद्द करनी पड़ी हैं। ALSO READ: Cyclone Murasu : आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’, 120 की स्पीड से चली हवाएं; ओडिशा-तमिलनाडु में हाई अलर्ट

 

दिल्ली में AQI 400 पार

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, सर्दियों की शुरुआत में दिल्ली की हवा एक बार फिर जहरीली हो गई। 2026 में पहली बार राजधानी के कई इलाकों में AQI 400 पार पहुंच गया। आनंद विहार के आसपास के इलाके में AQI 278 है, जिसे ‘खराब’ श्रेणी में रखा गया है। राष्ट्रीय राजधानी में ‘ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान’ (GRAP-II) के तहत वाहनों के प्रवेश पर पाबंदियां लागू हैं। BS-6 से कम मानक वाले वाहनों की दिल्ली में एंट्री पर रोक लगा दी गई है।

 

ईरान पर अमेरिका का ड्रोन अटैक

ईरान और अमेरिका में बढ़ते सैन्य तनाव के बीच ईरान के दक्षिणी इलाके में जोरदार धमाकों की खबर सामने आई है। ईरान के केशम द्वीप और बंदर लेंगेह में 5 धमाकों से हड़कंप मच गया। IRGC ने 3 अमेरिकी ड्रोन मार गिराने का दावा किया।

 

अमेरिका में आज मध्यावधि चुनाव के लिए मतदान

अमेरिका में आज मध्यावधि चुनाव के तहत प्रतिनिधि सभा की 435 और सीनेट की 35 सीटों के लिए वोटिंग होगी। राष्ट्रपति ट्रंप की साख दांव पर है। मध्यावधि चुनाव से पहले उन्होंने कहा है कि अगर विपक्ष की जीत होगी तो वे ‘मिस्टर वीटो’ बनने में हिचकिचाएंगे नहीं। इस चुनाव पर दुनिया भर की नजरें हैं।
 

देवास कांड का मास्टरमाइंड राहुल जायसवाल गिरफ्तार

देवास जिले के खातेगांव में अवैध शराब के वाहन को रोकने के दौरान थाना प्रभारी दिलीप पुरी के निधन की घटना के बाद  पुलिस की विभिन्न टीमों ने दबिश देकर अवैध शराब से भरे वाहन को पकड़ लिया है। इस घटना की एफआईआर थाना खातेगांव में आबकारी एक्ट के तहत दर्ज की गई है। अवैध शराब के नेटवर्क के मुख्य सरगना राहुल जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया गया। ALSO READ: देवास कांड का मास्टरमाइंड राहुल जायसवाल गिरफ्तार, अवैध शराब तस्करी का निकला मुख्य सरगना