Kanpur News:सोना दिलाने का झांसा देकर ग्वालियर के व्यापारी से ठगे 80 हजार रुपये, रुपये लेकर गायब हुआ युवक

Crime News:कानपुर में सोना खरीदने की उम्मीद लेकर ग्वालियर से कानपुर पहुंचे व्यापारी को एक युवक ने 80 हजार रुपये का चूना लगा दिया। सोना दिलाने का भरोसा देकर युवक ने व्यापारी को मिलने के लिए बुलाया और रुपये लेने के बाद सोना लेकर आने की बात कहकर वहां से चला गया। काफी देर तक इंतजार करने के बावजूद जब युवक वापस नहीं लौटा तो व्यापारी को ठगी का अहसास हुआ। पीड़ित की शिकायत पर पनकी पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।