ग्लेन फिलिप्स के एक और तूफानी पारी ने न्यूजीलैंड को लगातार जिताया दूसरा टी-20 मैच

glenn phillips

INDvsNz ग्लेन फिलिप्स और टिम सिफर्ट की शानदार पारियों ने न्यूजीलैंड को भारत पर एक और टी-20 मैच जिता दिया। भारत ने यह सीरीज 3-2 से जीत ली लेकिन न्यूजीलैंड ने अंतिम दो मैच जीतकर आत्मसम्मान हासिल किया।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेटों पर 191 रन बनाए। इसे जवाब में न्यूजीलैंड ने 3 विकेट खोकर ही 18 ओवर में 195 रन बना लिए और 7 विकेट से मैच जीत लिया। 

भारत को शुरुआत में टिम सिफर्ट का कैच छोड़ना भारी पड़ा जिन्होंने 93 रनों की पारी खेली। ग्लेन फिलिप्स ने नाबाद 65 रन बनाए और उन्होंने विजयी शॉट मारा। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह, वरूण चक्रवर्ती और नीतिश कुमार रेड्डी को 1-1 विके मिला।

सीफर्ट जब 13 रन पर खेल रहे थे तब नमन धीर ने उनका आसान कैच टपका दिया। उन्होंने इसके बाद 11 चौकों और पांच छक्कों से सजी अपनी पारी से भारतीय गेंदबाजों को पस्त किया। ग्लेन फिलिप्स ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए 38 गेंद पर नाबाद 65 रन बनाए जिससे न्यूजीलैंड ने 18 ओवर में तीन विकेट पर 195 रन बनाकर चार नवंबर से शुरू होने वाली वनडे श्रृंखला से पहले मनोबल बढ़ाने वाली जीत दर्ज की।

अर्शदीप सिंह ने फिन एलन को जल्द ही चलता कर दिया। उन्हें अपने अगले ओवर में सीफर्ट का विकेट भी मिल जाता लेकिन नमन ने उन्हें जीवनदान दिया। उन्होंने इसका जश्न छक्का लगाकर मनाया।

डेरिल मिचेल (16 गेंद पर 29, चार छक्के) ने प्रिंस यादव का स्वागत लगातार दो छक्के लगाकर किया जबकि सीफर्ट ने पावर प्ले के आखिरी ओवर में भुवनेश्वर पर दो चौके और दो छक्के लगाकर 20 रन बटोरे। न्यूजीलैंड ने इस तरह से पावर प्ले में एक विकेट पर 59 रन बनाए।

श्रृंखला में अपना पहला मैच खेल रहे स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने मिचेल को आउट करके सीफर्ट के साथ उनकी 73 रन की साझेदारी तोड़ी। सीफर्ट ने नीतीश कुमार रेड्डी पर छक्का लगाकर 34 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया।

नितीश ने सीफर्ट को बोल्ड करके उन्हें अपने करियर का पहला शतक नहीं बनाने दिया लेकिन तब तक वह फिलिप्स के साथ मिलकर टीम को जीत के करीब पहुंचा चुके थे। इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 86 रन की साझेदारी की।

फिलिप्स ने अर्शदीप पर चौका लगाकर 29 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने अपनी पारी में आठ चौके और तीन छक्के लगाए। फिलिप्स ने इस श्रृंखला में 341 रन बनाए जो किसी द्विपक्षीय श्रृंखला में सर्वाधिक रन का नया रिकॉर्ड है।