IND vs NZ T20 Live Score: वरुण चक्रवर्ती का चला जादू, डेरिल मिचेल को भेजा पवेलियन

IND vs NZ T20 Live Score: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी 20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज खेला जा रहा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला रविवार को हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला जा रहा। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने आई टीम इंडिया 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 191 रन बनाई। न्यूजीलैंड को मुकाबला जीतने के लिए 192 रन बनाने होंगे।

दूसरे ओवर में न्यूजीलैंड की टीम को पहला झटका लगा है। अर्शदीप की गेंद पर फिन एलन 2 रन कैच आउट हुए। एलन का कैच ईशान किशन ने लिया। 9वें ओवर में न्यूजीलैंड को बड़ा झटका लगा है। डेरिल मिचेल को वरुण चक्रवर्ती ने पवेलियन का रास्ता दिखाया है।  डेरिल मिचेल 16 गेंदों में 29 रन बनाकर आउट हुए। मिचेल ने  टिम सीफर्ट के साथ मिलकर 42 गेंदों में 73 रन की साझेदारी की थी।

पहले बैटिंग करने आई भारत की टीम को शुरुआती ओवर में बड़े झटके लगे हैं। दूसरे ओवर में अभिषेक शर्मा और चौथे ओवर में संजू सैमसन आउट हुए। ईशान किशन 28 गेंदों में फिफ्टी लगाए हैं। भारतीय पारी के 11वें ओवर में ईशान किशन 61 रन बनाकर ब्लेयर टिकनर की गेंद पर आउट हुए। उन्होंने श्रेयस अय्यर के साथ 43 गेंदों में 93 रन की शानदार साझेदारी की। इसके बाद 12वें ओवरम में अय्यर ने 22 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, लेकिन वह 23 गेंदों पर 50 रन बनाकर नाथन स्मिथ का शिकार बने। इसके बाद तिलक वर्मा 6 रन, नीतीश कुमार रेड्डी ने 22 रन और भुवनेश्वर कुमार 6 रन बनाकर आउट हुए।

न्यूजीलैंड की ओर से एडम मिल्ने सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 ओवर में 19 रन देकर 4 विकेट झटके। नाथन स्मिथ ने 3 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट हासिल किए, जबकि ब्लेयर टिकनर ने 4 ओवर में 38 रन देकर 2 बल्लेबाजों को आउट किया। मिचेल सैंटनर, जैकब डफी और माइकल ब्रेसवेल को कोई विकेट नहीं मिला।

सीरीज में भारतीय टीम 3-1 से आगे हैं। वहीं दोनों टीमों इस मैच को जीतकर सीरीज को जीत के साथ अंत करना चाहेगी। पिछले मैच में भारत को न्यूजीलैंड ने 87 रनों से मात दी थी। वहीं इसस पहले तीनों मैच में भारत ने जीत दर्ज की थी।