
INDvsNZ कप्तान श्रेयस अय्यर के सीरीज में पहले अर्धशतक 50 रन और ईशान किशन के विस्फोटक 61 रन की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 20 ओवरों में 7 विकेटों के नुकसान पर 191 रनों का स्कोर बना लिया।
पांचवे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में न्यूजीलैंड ने पहली बार टॉस जीता और भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। दोनों ही सलामी बल्लेबाज सस्ते में आउट हो गए इस कारण पहले पॉवरप्ले यानि कि 1-6 ओवर में सिर्फ 50 रन बन पाए।
हालांकि मघ्यओवरों (7 से 15) में भारतीय टीम ने 94 रन बनाए लेकिन 3 अहम विकेट भी खोए। अंतिम 4 ओवर में भारत ने 47 रन बनाए और 2 विकेट गंवाए। न्यूजीलैंड की फील्डिंग आज फिर सवालों के घेरे में रही जिसमें उन्होंने 2 कैच छोड़े लेकिन मैदानी फील्डिंग बेहतर रही। एडम मिल्ने ने सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए।
Innings Break! A collective batting effort helps #TeamIndia set a target of Over to our bowlers to defend this Scorecard https://t.co/B5TqF9MWu4 #NZvIND https://t.co/Jm4HhjFOHO
— BCCI (@BCCI) November 1, 2026
भारतीय टीम ने अपनी अंतिम एकादश में दो बदलाव किए हैं। अक्षर पटेल और मयंक यादव की जगह वरुण चक्रवर्ती और भुवनेश्वर कुमार को शामिल किया गया है।न्यूजीलैंड ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है। उसने मैट फिशर की जगह ब्लेयर टिकनर को अंतिम एकादश में शामिल किया है।

