पाकिस्तान ने रोमांचक मैच में 2 विकेट से श्रीलंका को हराकर जीता त्रिकोणीय सीरीज का फाइनल

PAKvsSl पाकिस्तान ने श्रीलंका को एक हाई स्कोरिंग मुकाबले में श्रीलका को 2 विकेट से हराकर त्रिकोणीय श्रृंखला का फाइनल अपने नाम कर लिया। लंबे समय से खिताब का सूखा महसूस कर रही पाकिस्तान की टीम के लिए यह एक सांत्वना सीरीज जीत है। 

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर श्रींलका के खिलाफ पहले गेंदबाजी चुनी। कमिंडू मेंडिस के शानदार 131 रन की बदौलत लंका ने 8 विकेट के नुकसान पर 325 रनों तक पहुंचाया। इसके जवाब में पाकिस्तान ने फखर जमान के शतक (127 रन) की बदौलत 49वें ओवर में यह लक्ष्य 8 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। 

त्रिकोणीय श्रृंखला की तीसरी टीम इंग्लैंड थी जो सिर्फ श्रीलंका को एक मैच में हरा पाई और फाइनल में जगह नहीं बना पाई।