शेयर बाजारों में गिरावट से लोगों की दिलचस्पी फिर से बैंक एफडी में बढ़ रही है। बैंक एफडी के रिटर्न पर शेयर बाजारों के उतार-चढ़ाव का असर नहीं पड़ता है। एफडी करने से पहले आपको अंदाजा होता है कि मैच्योरिटी के बाद आपको कितना पैसा मिलेगा। अब घर बैठे भी एफडी करने की सुविधा मिलने लगी है।
ज्यादा इंटरेस्ट रेट ऑफर करने वाले बैंक में एफडी करने में फायदा
आप सरकारी बैंक, प्राइवेट बैंक या क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB) की शाखा में एफडी कर सकते हैं। हालांकि, अलग-अलग बैंकों के एफडी के इंटरेस्ट रेट में आपको फर्क देखने को मिलेगा। एफडी करने से पहले आपको कई बैंकों के एफडी रेट्स को कंपेयर कर लेना चाहिए। जिस बैंक का एफडी पर इंटरेस्ट रेट ज्यादा हो, उसमें आप फिक्स्ड डिपॉजिट कर सकते हैं।
ज्यादातर बैंक अभी 6 से 7.5 फीसदी के बीट रेट ऑफर कर रहे
अभी स्मॉल फाइनेंस बैंक (SFB), सरकारी बैंक और प्राइवेट बैंक एफडी पर 6 से लेकर 7.5 फीसदी तक इंटरेस्ट रेट ऑफर कर रहे हैं। इनमें सबसे ज्यादा रेट स्मॉल फाइनेंस बैंकों का है। इन सभी बैंकों में एफडी करना पूरी तरह से सुरक्षित है। इन सभी बैंकों को आरबीआई के नियमों का पालन करना पड़ता है।
1.5 करोड़ का एफडी 5 साल के लिए 6% इंटरेस्ट पर कितना बनेगा
अगर आप इनमें से किसी बैंक में 1.5 करोड़ रुपये का एफडी 5 साल के लिए 6 फीसदी इंटरेस्ट रेट पर करते हैं तो मैच्योरिटी पर आपको 2,00,73,384 रुपये मिलेंगे। इसका मतलब है कि आपके 1.5 करोड़ रुपये के एफडी पर पांच साल में कुल 50,73,384 रुपये का इंटरेस्ट मिलेगा। इस इंटरेस्ट इनकम पर आपको टैक्स चुकाना होगा। टैक्स का रेट आपके इनकम टैक्स स्लैब पर निर्भर करेगा। अगर आप ज्यादा इनकम स्लैब में आते हैं तो इंटरेस्ट पर ज्यादा टैक्स लगेगा।
1.5 करोड़ का एफडी 5 साल के लिए 6.5% इंटरेस्ट पर कितना बनेगा
किसी बैंक में अगर 1.5 करोड़ रुपये का एफडी 5 साल के लिए 6.5 फीसदी इंटरेस्ट रेट पर किया जाए तो इंटरेस्ट के रूप में ज्यादा पैसे मिलेंगे। इसकी वजह यह है कि इंटरेस्ट रेट में थोड़ा अंतर से भी इंटरेस्ट इनकम पर काफी असर पड़ता है। पांच साल बाद आपका 1.5 करोड़ रुपये का फंड बढ़कर 2,05,51,300 रुपये हो जाएगा। इसमें 55,51,300 रुपये का इंटरेस्ट शामिल है। इंटरेस्ट के पैसे पर टैक्स लगेगा।
1.5 करोड़ का एफडी 5 साल के लिए 7.5% इंटरेस्ट पर कितना बनेगा
1.5 करोड़ रुपये को अगर 5 साल साल के लिए 7 फीसदी इंटरेस्ट रेट पर एफडी किया जाता है तो आपका पैसा बढ़कर 2,10,38,276 रुपये हो जाएगा। इसमें इंटरेस्ट के 60,38,276 रुपये शामिल हैं। अगर इंटरेस्ट रेट 7.5 फीसदी है तो आपका पैसा पांच साल बाद बढ़कर 2,15,34,440 रुपये हो जाएगा। इसमें इंटरेस्ट के 65,34,440 रुपये शामिल हैं। इस पैसे पर टैक्स लगेगा।
यह भी पढ़ें: ICICI Bank सेविंग्स अकाउंट से जुड़े चार्जेज में बदलाव करेगा, जानिए नए चार्जेज कब से लागू होंगे और किस पर पड़ेगा असर
एफडी एक बैंक में करने की जगह अलग-अलग बैंकों में करने में समझदारी
एक्सपर्ट्स का कहना है कि बड़े अमाउंट का एफडी किसी एक बैंक में करने की जगह दो या तीन बैंक में छोटे-छोटे हिस्सों में करना समझदारी है। इसकी वजह है कि बैंक में जमा पैसे पर इंश्योरेंस की लिमिट 5 लाख रुपये है। अगर किसी वजह से बैंक ग्राहक को उसका पैसा लौटाने में नाकाम रहता है तो बीमा कंपनी (DICGC) एक बैंक में जमा कुल पैसे पर मैक्सिमम 5 लाख रुपये डिपॉजिटर्स को लौटाती है।

