
गोवा के मडगांव में लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर चुनावी व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ 45 से ज्यादा मानहानि के मुकदमे चल रहे हैं, लेकिन वोट चोरी का आरोप लगाने पर अब तक कोई मुकदमा नहीं हुआ। राहुल ने इसकी वजह बताते हुए कहा कि ऐसे मामले में कानूनी प्रक्रिया शुरू हुई तो आरोप लगाने वालों को भी सवालों का सामना करना पड़ सकता है। राहुल ने कहा, पूरा देश जानता है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार वोट चोरी को अंजाम देते हैं और गृहमंत्री अमित शाह तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनका समर्थन करते हैं।
गोवा के मडगांव में लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर चुनावी व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ 45 से ज्यादा मानहानि के मुकदमे चल रहे हैं, लेकिन वोट चोरी का आरोप लगाने पर अब तक कोई मुकदमा नहीं हुआ। राहुल ने इसकी वजह बताते हुए कहा कि ऐसे मामले में कानूनी प्रक्रिया शुरू हुई तो आरोप लगाने वालों को भी सवालों का सामना करना पड़ सकता है।
राहुल ने कहा, पूरा देश जानता है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार वोट चोरी को अंजाम देते हैं और गृहमंत्री अमित शाह तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनका समर्थन करते हैं। राहुल ने कहा, कांग्रेस संविधान की रक्षक है। प्रधानमंत्री, अमित शाह और ज्ञानेश कुमार जानते हैं कि वे हमसे बच नहीं सकते। राहुल ने कहा, पीएम मोदी, अमित शाह और सीईसी ज्ञानेश कुमार को न्याय का सामना करना पड़ेगा और उन्होंने जो किया है, उसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।
राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, पहले हमारे पास विश्वस्तरीय शिक्षा प्रणाली हुआ करती थी, लेकिन अब छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पैलेट गन का इस्तेमाल किया जा रहा है। राहुल गांधी ने दावा किया कि देश के युवा केंद्र सरकार के खिलाफ खड़े हो रहे हैं। राहुल ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को रात में नींद नहीं आती क्योंकि वे जानते हैं कि कांग्रेस उनसे न्याय लेकर रहेगी।
ALSO READ: हमारे ब्रेस्ट खींचे गए, कपड़े फाड़ दिए गए, प्रदर्शनकारी लड़कियों ने राहुल गांधी को बताया अपना दर्द
राहुल गांधी ने दावा किया कि मोदी सरकार की ‘एक्सपायरी डेट’ अब नजदीक आ रही है। इसके साथ ही उन्होंने गोवा के स्थानीय मुद्दों, बेरोजगारी, शिक्षा और पर्यावरण की रक्षा का भी मुद्दा उठाया है। उन्होंने गोवा में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत देने की अपील करते हुए जमीन, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण से जुड़े मुद्दे भी उठाए। जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा गृहमंत्री अमित शाह की राजनीति को समझ रही है।
उन्होंने कहा कि किसी सरकार के पास कितना भी पैसा, संसाधन और प्रचार तंत्र क्यों न हो, जनता का फैसला सबसे अहम होता है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस संविधान की रक्षा के लिए लड़ रही है और वोट चोरी के जरिए संविधान पर हमला किया गया है। राहुल गांधी ने दक्षिण गोवा के मडगांव में कांग्रेस की ‘गोय राखोन यात्रा’ में हिस्सा लिया और पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ 2 किलोमीटर तक पैदल चले।


