
सीजेपी नेता अभिजीत दिपके ने अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन को सीजेपी फंडिंग संबंधी बयान पर जवाब देते हुए कहा कि भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने का अधिकार विदेशी नागरिकों को किसने दिया? हम अपने मुद्दों को खुद संभालने में पूरी तरह सक्षम हैं। हमें अपने देश के मामलों में बाहरी लोगों के दखल की जरूरत नहीं है। ALSO READ: अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन का बड़ा दावा: CJP को मिल रही अमेरिका से फंडिंग, पीएम मोदी के खिलाफ साजिश का आरोप
मिलबेन ने लगाए थे गंभीर आरोप
मैरी मिलबेन ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि भारत के सभी युवा देशभक्तों, यह चुप रहने का समय नहीं है। अभिजीत दीपके और ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ को अमेरिका के उन डोनर्स से फंडिंग मिल रही है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके नेतृत्व में आपके भविष्य के खिलाफ हैं।
उन्होंने कहा कि डरो मत, मेरे युवा देशभक्तों। आपके प्रधानमंत्री, जिन्होंने 25 साल तक भारत की सेवा की है – 12 साल प्रधानमंत्री के तौर पर और लगातार तीन बार चुने गए – वे मेरे देश की विघटनकारी ताकतों के सामने झुकने वाले नहीं हैं। ALSO READ: तिहाड़ जेल में कटी सौरव दास और आशुतोष रांका की पहली रात: जमीन पर कंबल बिछाकर रोए, दाल-रोटी का सहारा
क्या है अभिजीत दिपके का जवाब
इसके जवाब में दिपके ने पलटवार करते हुए सवाल उठाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने ही देशवासियों को बदनाम करने के लिए अमेरिकियों का समर्थन क्यों मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने का अधिकार विदेशी नागरिकों को किसने दिया? हम अपने मुद्दों को खुद संभालने में पूरी तरह सक्षम हैं। हमें अपने देश के मामलों में बाहरी लोगों के दखल की जरूरत नहीं है।
Oh dear @abhijeet_dipke, the truth sets everybody free. Even you. And here’s the truth: these US donors will drop you like a hot cake when you don’t succeed. And you won’t, because lawlessness never wins. Instead, take your U.S. education, talent, and use it for good. Sit down with the PM @narendramodi and be a positive voice to advance India. The truth of your courage to do what’s right lies in your next steps. And the PM doesn’t need American support. He has 1.5 billion beautiful Indian citizens who support him and have for 25 years, 12 years as PM, three consecutive terms. And will again in 2029. That’s the truth.
— Mary Millben (@MaryMillben) October 14, 2026
मिलबेन ने फिर किया पलटवार
इस पर जवाब देते हुए मिलबेन ने कहा कि “डियर अभिजीत दिपके, सच सबको स्वतंत्र करता है। आपको भी। और यहाँ सच यह है कि जब आप सफल नहीं होंगे, तो ये अमेरिकी दानदाता आपको एक झटके में छोड़ देंगे। और आप सफल नहीं होंगे, क्योंकि अराजकता कभी नहीं जीतती। इसके बजाय, अपनी अमेरिकी शिक्षा और प्रतिभा का उपयोग भलाई के लिए करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठें और भारत को आगे बढ़ाने के लिए एक सकारात्मक आवाज बनें। सही काम करने की आपकी हिम्मत का सच आपके अगले कदमों में निहित है।
और प्रधानमंत्री को अमेरिकी समर्थन की आवश्यकता नहीं है। उनके पीछे 1.5 अरब खूबसूरत भारतीय नागरिक हैं जो उनका समर्थन करते हैं और 25 साल से ऐसा कर रहे हैं—12 साल प्रधानमंत्री के रूप में, तीन लगातार कार्यकाल। और 2029 में भी करेंगे। यही सच है।”


