अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता पखवाड़ा, यात्रियों को कचरा प्रबंधन के प्रति किया जागरूक

अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता पखवाड़ा, यात्रियों को कचरा प्रबंधन के प्रति किया जागरूक

Ayodhya Cantt Railway Station: ‘स्वच्छता पखवाड़ा – 2026’ के तहत SWM-2026 (ठोस कचरा प्रबंधन) थीम के अंतर्गत अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर एक विशेष जनसंवाद एवं जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यात्रियों में स्वच्छता के प्रति सजगता बढ़ाना और रेलवे परिसर को स्वच्छ व पर्यावरण-अनुकूल बनाना रहा।

 

अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन के मुख्य स्वास्थ निरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह ने ‘वेबदुनिया’ के खास बात करते हुए कहा कि मैं और मेरी पूरी टीम खासतौर पर केंद्र सरकार द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों के अनुसार स्टेशन आने-जाने वाले सभी यात्रियों को स्वछता के प्रति जागरूक करते हुए पर्यावरण को अनुकूल बनाने के लिए कचरे को कलर के अनुसार डस्टबिन का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, जिससे स्टेशन को स्वच्छ व सुन्दर बनाए रखने में सभी का पूर्ण सहयोग मिल सके और सभी स्वस्थ भी रहे, और रेलवे का स्लोगन ‘स्वच्छ रेलवे – स्वच्छ यात्री – स्वच्छ भारत’ को साकार किया जा सके।

 

​कार्यक्रम के दौरान रेलवे अधिकारियों और प्रतिनिधियों ने यात्रियों से सीधा संवाद स्थापित कर उन्हें कचरे के स्रोत पर ही पृथक्करण (Source Segregation) का महत्व समझाया। यात्रियों को प्रेरित किया गया कि वे निर्धारित श्रेणी के अनुसार चार रंगों के डस्टबिन (Color-Coded Dustbins) का सही उपयोग करें:

  • हरा डस्टबिन (Green) : गीला एवं जैविक कचरा (जैसे- बचा हुआ भोजन, फल व सब्जियों के छिलके)
  • नीला डस्टबिन (Blue) : सूखा व पुनर्चक्रण योग्य कचरा (जैसे- कागज, प्लास्टिक की बोतलें, गत्ते)
  • लाल डस्टबिन (Red) : खतरनाक व हानिकारक कचरा (जैसे- बायो-मेडिकल वेस्ट, इस्तेमाल किए गए मास्क, रसायन)
  • काला डस्टबिन (Black) : ई-कचरा व अन्य विशिष्ट अपशिष्ट (जैसे- पुरानी बैटरियां, इलेक्ट्रॉनिक सामान)

​इस अभियान का उद्देश्य केवल सफाई बनाए रखना ही नहीं, बल्कि आम जनमानस की सक्रिय भागीदारी से ‘स्वच्छ रेलवे – स्वच्छ यात्री – स्वस्थ भारत’ के संकल्प को साकार करना है।