बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर में गंगा नदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया। राघोपुर स्थित रामपुर में करीब 20 युवकों और बच्चों से भरी नाव नदी में पलट गई। इस दुर्घटना के बाद राहत और बचाव कार्य के दौरान अब तक 10 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। बताया जा रहा कि नाव में सवार सभी लोग भोज खाने के लिए जा रहे थे।
खबर अपडेट हो रही है…

