सपा में टूट का चेहरा बनेंगे सनातन पांडेय? राजभर के एक बयान से तेज हुई राजनीतिक अटकलें

akhilesh yadav and om prakash rajbhar on Samajwadi Party Split

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर के समाजवादी पार्टी में टूट संबंधी दावों पर सियासी बवाल मचा हुआ है। उन्होंने दावा किया कि सपा के बागी सांसदों के गुट का नेतृत्व बागी भूमि का एक लाल करेगा। उनके बयान से संकेत मिल रहे हैं कि बागियों का नेतृत्व बलिया से सांसद सनातन पांडेय कर सकते हैं। अखिलेश ने इस पर राजभर को अफवाह मंत्री बताया। ALSO READ: लोकतंत्र में सांसदों के दलबदल का नया खेला, दो तिहाई बहुमत के लिए चल रहा ऑपरेशन लोटस?

 

सुभासपा नेता ओम प्रकाश राजभर ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि कल से सब पूछ रहे हो कि सपा में क्या टूट होने वाली है? तो सुनो! सपा के बागी सांसदों के गुट का नेतृत्व उत्तर प्रदेश की 'बागी भूमि' का एक लाल करेगा। और करे भी क्यों न? कल जिस तरह से सपा कार्यालय में सम्मेलन के नाम पर ब्राह्मणों को तिरस्कृत किया गया, उससे 'बागी बलिया' का लाल बहुत आहत है। योजना पहले से थी लेकिन कल कि घटना ने आग में घी डालने का काम कर दिया है। टूट होकर रहेगी।

 

उन्होंने कहा कि मेरी एक प्रतिक्रिया पर जिस तरह से पूरा सैफई खानदान मुझे गाली देने और सफाई देने में जुट गया, उससे ज्यादा बेहतर है कि अखिलेश बाबू ट्विटर, ऐसी और पीसी वाली नेतागिरी छोड़कर अब सांसद बचाओ अभियान शुरू कर दें। और दुखी एवं निराश सांसदों के घर जाकर उनसे माफी मांगे। ALSO READ: क्या बंगाल और महाराष्‍ट्र के बाद यूपी में लगेगा 'विपक्ष' को झटका, मंत्री का दावा- सपा में होगी बड़ी टूट

 

गौरतलब है कि राजभर ने बुधवार को दावा किया था कि तृणमूल कांग्रेस और शिवसेना यूबीटी के बाद अब समाजवादी पार्टी में बड़ी टूट होने वाली है। उन्होंने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि समाजवादी पार्टी में बड़ी टूट होगी। राम गोपाल यादव ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी को चिट्ठी सौंपी है। खनन घोटाला और गोमती रिवर फ्रंट घोटाला का मास्टरमाइंड कौन है, पूरा उत्तर प्रदेश जानता है। शिकंजा कस रहा है तो सपा परेशान है। महाराष्ट्र बंगाल छोड़िए, समूची सपा, भाजपा में। योगी के मंत्री के इस दावे से उत्तर प्रदेश की सियासत गरमा गई।

 

समाजवादी पार्टी में कितने ब्राह्मण सांसद?

2024 के लोकसभा चुनाव के बाद सपा के 37 सांसदों में ब्राह्मण समाज से केवल 1 सांसद चुने गए थे — सनातन पांडेय। एक विश्लेषण के अनुसार सपा के 37 सांसदों में 20 OBC, 8 SC, 4 मुस्लिम और केवल 1 ब्राह्मण सांसद था। ALSO READ: क्या AAP में भी होगी बड़ी टूट? रामदास अठावले के दावे से गरमाई सियासत

 

अखिलेश का पलटवार

अखिलेश यादव ने भी इस पर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भविष्यवाणी करने वालों को पहले अपनी पार्टी का भविष्य देखना चाहिए। उन्होंने सवाल किय कि भाजपा उनके सहयोगियों को आखिर कितनी सीटें देने जा रही है 75, 50 या फिर केवल आश्वासन? भाजपा गठबंधन में सीटों को लेकर अफवाहें फैलाकर लोगों को भ्रमित किया जा रहा है। कुछ लोग गठबंधन की सीटों को लेकर पहले ही बड़े-बड़े दावे कर चुके हैं और अब उन्हीं दावों का हिसाब देने की नौबत आ गई है।

edited by : Nrapendra Gupta