
CJP Protest : दिल्ली पुलिस ने शनिवार को सीजेपी प्रोटेस्ट के लिए मुंबई पहुंचे अभिजीत दिपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका को विमान में ही हिरासत में ले लिया। तीनों को बस में एयरपोर्ट से ले जाया गया। ALSO READ: सीजेपी प्रोटेस्ट से पहले अभिजीत दीपके बोले- जेनजी से डरी हुई है सरकार, युवा आपसे नहीं डरता
दिल्ली पुलिस के जवान उस विमान में दाखिल हुए जिसमें ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके दिल्ली आ रहे थे। अभिजीत दिपके ने दिल्ली पुलिस से कहा कि मैं यहां गिरफ्तार होने आया हूं; मुझे गिरफ्तार कीजिए। दिल्ली पुलिस के जवानों ने उनसे कहा, नहीं, यह गिरफ्तार नहीं है। कृपया सहयोग करें। इसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया।
आजाओ सर अरेस्ट करलो, अरेस्ट होने ही आए हैं, Abhijeet Dipke, Saurav Das और Ashutosh Ranka को विमान से ही हिरासत में लिया गया। #jantarmantar #gyaneshkumar #DelhiPolice #trendingnow #trendingreels #protest https://t.co/a8N82XP5tp
— Webdunia Hindi (@WebduniaHindi) October 10, 2026
सीजेपी ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि इन्हें शनिवार को दिल्ली में विमान से ही डिटेन कर लिया गया। दरअसल, सीजेपी के तीनों नेता मुंबई से रवाना होकर दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे थे, तभी अभिजीत दीपके सोशल मीडिया पर लाइव आए और उनको हिरासत में ले लिया गया। ALSO READ: ‘देश में अस्थिरता पैदा करने की हो रही साजिश’: राहुल गांधी और CJP पर बरसे बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन
सीजेपी ने दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई को ‘तानाशाहीपूर्ण’ बताते हुए तीनों नेताओं की तत्काल और बिना किसी शर्त के रिहाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई लोगों की आवाजाही की स्वतंत्रता का खुला उल्लंघन है।
इससे पहले जाने-माने यूट्यूबर ध्रुव राठी और सीजेपी की लीगल अफेयर्स हेड रत्ना सिंह को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। जंतर मंतर की ओर जा रहे प्रदर्शनकारियों ने पुलिस को हिरासत में ले लिया गया। दिल्ली में पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।


