
खराब मौसम के बीच पटना से लखनऊ आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट करीब 17,000 फीट की ऊंचाई पर बिजली की चपेट में आ गई। बिजली गिरने से विमान के अगले हिस्से को नुकसान पहुंचा। खबरों के मुताबिक विमान में करीब 104 यात्री सवार थे। इसके बाद पायलट ने स्थिति को संभालते हुए विमान की लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कराई।
ALSO READ: राहुल गांधी पर महिला पुलिसकर्मी को धक्का देने का आरोप, BJP ने वीडियो शेयर कर साधा निशाना
विमान लखनऊ की ओर बढ़ रहा था, तभी खराब मौसम के बीच अचानक बिजली विमान से टकरा गई। इसके कारण विमान के आगे के हिस्से को नुकसान पहुंचा।
लखनऊ एयरपोर्ट पर कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
बिजली गिरने की घटना के बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। पायलट ने सूझबूझ से विमान को सुरक्षित लखनऊ एयरपोर्ट पर उतारा। विमान के लैंड करते ही सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे में किसी भी यात्री या चालक दल के सदस्य के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। बिजली गिरने के बाद विमान के अगले हिस्से को हुए नुकसान की जांच की जा रही है। विमान को आगे की उड़ान के लिए इस्तेमाल किए जाने से पहले तकनीकी जांच की जाएगी।


