Delhi Building Collapse : दिल्ली के सीमापुरी में 5 मंजिला इमारत ढही, 3 की मौत, 8 घायल

Delhi Building Collapse : दिल्ली के सीमापुरी में 5 मंजिला इमारत ढही, 3 की मौत, 8 घायल

delhi building collapse

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में बुधवार दोपहर एक 5 मंजिला रिहायशी इमारत अचानक ढह गई। खबरों के मुताबिक 2 बच्चों समेत 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद दिल्ली फायर सर्विस (DFS) और नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (NDRF) की टीमें संयुक्त रूप से राहत और बचाव अभियान चला रही हैं।

ALSO READ: ‘मेरी बहन है ये’… प्रियंका को हटाने पर पुलिस पर भड़के राहुल गांधी, गूंजा नया नारा- ‘ज्ञानेश कुमार कहां मिलेंगे?’

बताया जा रहा है कि यह इमारत करीब 25 वर्ग गज के प्लॉट पर बनी हुई थी।  दिल्ली फायर सर्विस को बुधवार दोपहर करीब 3.30 बजे इमारत गिरने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही दमकल की चार गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। अधिकारी के मुताबिक, मलबे में कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका है।

ALSO READ: Maruti Suzuki : मारुति की कार खरीदने का मौका, इन मॉडल्स पर मिल रहा ₹1.36 लाख तक का फायदा, जानिए किस कार पर कितनी बचत

मौके पर तलाशी और बचाव अभियान लगातार जारी है। हादसे की गंभीरता को देखते हुए NDRF को भी तुरंत मौके पर बुलाया गया। दिल्ली फायर सर्विस और NDRF की टीमें मिलकर मलबे में फंसे लोगों की तलाश कर रही हैं। अधिकारियों के मुताबिक सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।