प्रेमिका से तंग आकर युवक ने की खुदकुशी, पत्नी से तलाक लेने का बना रही थी दबाव

कानपुर में प्रेम संबंध के चलते पत्नी को तलाक देने का दबाव और रुपयों की मांग से परेशान ट्रांसपोर्ट में चालक ने जान दे दी। परिजनों के मुताबिक, कथित प्रेमिका की धमकियों से युवक मानसिक तनाव में था। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।