रुक्मिणी मल्लिक ने ज्वाइन की BJP, आज ही दाखिल करेंगी राज्यसभा का नामांकन

रुक्मिणी मल्लिक ने ज्वाइन की BJP, आज ही दाखिल करेंगी राज्यसभा का नामांकन

koel mallick

Koel Mallick Joins BJP : बंगाली फिल्म अभिनेत्री और पश्चिम बंगाल से राज्यसभा चुनाव लड़ रहीं रुक्मिणी मल्लिक (कोयल मल्लिक) सोमवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं। पार्टी ने रविवार को उन्हें आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया था। ALSO READ: Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

 

कोयल मल्लिक का भाजपा में स्वागत करते हुए, पार्टी के पश्चिम बंगाल महासचिव शशि अग्निहोत्री ने कहा कि अभिनेत्री आज ही राज्यसभा सीट के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगी। पश्चिम बंगाल विधानसभा में भाजपा के पास स्पष्ट बहुमत है। ऐसे कोयल की जीत तय है।

भाजपा के राज्य मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मल्लिक ने कहा कि संसद के उच्च सदन का सदस्य बनना और लोगों की भलाई के लिए काम करने का मौका मिलना मेरे लिए सम्मान की बात होगी। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल की 12 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव 16 अक्टूबर को होंगे।

 

कौन हैं कोयल मल्लिक?

दिग्गज बंगाली फिल्म अभिनेता रंजीत मल्लिक की बेटी कोयल मल्लिक ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2003 में फिल्म नेटर गुरु से की थी। वर्ष 2023 में, उन्हें पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा महानायक सम्मान से सम्मानित किया गया था। वे एक सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं। वे विधवाओं और बच्चों के कल्याण के लिए सक्रिय रूप से काम करती हैं।

 

44 वर्षीय कोयल अप्रैल 2026 में तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर राज्यसभा सदस्य बनी थीं। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की हार के कुछ ही दिनों बाद उन्होंने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।